संजीव बालियान की काऊ सेंचुरी पर सपा सांसद हरेन्द्र मलिक की नजर, डीएम मांगा ब्यौरा

मुजफ्फरनगर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ;दिशाद्ध की बैठक में जनपद में सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के अन्तर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही इनको समय से पूर्ण कराये जाने पर जोर दिया गया। उन्होंने बैठक में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान द्वारा स्थापित कराई गई काऊ सेंचुरी को लेकर भी डीएम से सीधे सवाल करते हुए पूरा ब्यौरा दिये जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि ये काऊ सेंचुरी किसी की निजी सम्पत्ति है या फिर सरकारी योजना की देर है, हमें भी बताया जाये। इस दौरान सत्ता वालों के सामने ही विपक्षी सांसद हरेन्द्र मलिक ने जनता के लिए किये जा रहे कार्यों को लेकर प्रशासन को भी आईना दिखाने का काम करते हुए कहा कि जनकल्याण सभी की प्राथमिकता है, ऐसे में राजनीतिक स्तर पर भेदभाव को छोड़कर सभी लोगों और सम्पूर्ण क्षेत्र के विकास के लिए ईमानदारी से कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने कई मामलों में अपनी नाराजगी भी जिलाधिकारी के समक्ष रखते हुए अफसरों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि बैठक सकारात्मक रूप से सफल रही है और जनपद में विकास को एक समन्वय के साथ धरातल पर लाने के लिए चर्चा हुई है।

इसे भी पढ़ें:  छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर छोटूराम डिग्री कॉलेज में हंगामा

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ;दिशाद्ध की बैठक प्रत्येक तिमाही पर आयोजित की जाती है। इसमें संसदीय क्षेत्र के सदस्य बैठक की अध्यक्षता करते हैं। आज विकास भवन में दिशा की बैठक में मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्थानीय सांसद हरेन्द्र मलिक रहे। उनकी अध्यक्षता में आयोजित हुई इस बैठक में बिजनौर सीट से सांसद और भाजपा के घटक रालोद के युवा विंग के अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान भी शामिल रहे। इस दौरान बैठक में पहुंचने पर जिलाधिकारी ने दोनों सांसदों का स्वागत किया तो वहीं सीडीओ ने अन्य जन प्रतिनिधियों का बैठक में स्वागत किया। बताया गया कि बैठक के दौरान जनपद में केन्द्र और राज्य सरकारों की चल रही विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान सत्ता वालों के सामने ही विपक्षी सांसद हरेन्द्र मलिक ने जनपद के विकास में भेदभाव की नीति और अफसरों की कार्यप्रणाली को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अपनी शिकायत जिलाधिकारी के समक्ष रखते हुए कहा कि विकास के पैमाने पर बिना भेदभाव के काम होना चाहिए। जनपद में उन क्षेत्रों का भी विकास होना चाहिए, जहां पर कई कई वर्षों से समस्या बनी हुई हैं। बैठक् के दौरान जनप्रतिनिधियों ने जिले में चल रहे विभिन्न विभागों के विकास कार्यों को समय से पूर्ण किये जाने पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें:  सतत चिकित्सा शिक्षा में आईएमए ने बताये कैंसर से बचाव के उपाय

इस दौरान बैठक की अध्यक्षता कर रहे सपा सांसद हरेन्द्र मलिक ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से सीधा सवाल करते हुए पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के गांव तुगलकपुर में संचालित की जा रही काऊ सेंचुरी के निर्माण, संचालन और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर सम्पूर्ण ब्यौरा दिये जाने के लिए कहा है। सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान सांसद हरेन्द्र मलिक इस बात से नजर आये कि यह काऊ सेंचुरी वर्तमान में पूरी तरह से एक निजी सम्पत्ति के रूप में संचालित किये जाने की जानकारी मिल रही है। उन्होंने डीएम से कहा कि हमें ये पता ही नहीं है कि इसका संचालन कौन सा विभाग करा रहे और संचालन के लिए क्या व्यवस्था की गई है। जनपद से किस तरह से बेसहारा गौवंशों को वहां पहंुचाने और रखने का प्रबंध किया गया है। इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों को जानकारी होनी चाहिए। ये किसी व्यक्ति विशेष की सम्पत्ति नहीं बनने दी जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने विभागवार विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा करते हुए दिशा निर्देश भी दिये। सभी अधिकारियों को योजनाओं में भ्रष्टाचार रोकने की सख्त हिदायत दी गई है। बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि दिशा की बैठक योजनाओं में पारदर्शिता लाने और निगरानी करने के लिए आयोजित की जाती है। विभागीय समीक्षा में योजनाओं को समय से पूर्ण करने और विकास कार्यों को बिना भेदभाव सम्पूर्ण क्षेत्र में कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि बैठक सकारात्मक वातावरण में विकास पर चर्चा के बीच पूर्ण हुई है। दिशा की बैठक में सपा सांसद हरेंद्र मलिक के अलावा बिजनौर से सांसद रालोद युवा अध्यक्ष चंदन सिंह चौळान, एमएलसी वन्दना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ संदीप भगिया, एडीएम फाइनेंस गजेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप के साथ ही सभी विभागों के विभागाध्यक्ष और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  पूर्व सांसद कादिर राणा के खिलाफ एक ओर मुकदमा दर्ज

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  शहर को सड़ा रही कंपनी के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सतत चिकित्सा शिक्षा में आईएमए ने बताये कैंसर से बचाव के उपाय

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-प्रदूषण विभाग हुआ सक्रिय-कई उद्योगों पर लगाई सीलजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »