MUZAFFARNAGAR-एसपी क्राइम ने पुलिसकर्मियों को पढ़ाया चुनावी ड्यूटी का पाठ

मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर द्वारा लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष, सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु चुनाव प्रक्रिया में लगे पुलिस बल को पुलिस लाइन में ब्रीफ करते हुए गैर जनपदों के लिए रवाना किया।

लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष, सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जनपद मुजफ्फरनगर से पुलिस बल की विभिन्न जनपदों में डियूटी लगी है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद द्वारा चुनाव डियूटी व सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस बल को रिजर्व पुलिस लाइन में ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अन्य जनपदों के लिए रवाना किया गया।

ब्रीफिंग के दौरान सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि मतदान केन्द्रों के आसपास भीड़ एकत्रित न होने दे, मतदान केन्द्र के अंदर कोई भी व्यक्ति मोबाइल फ़ोन व अन्य प्रतिबंधित वस्तु न ले जाने पाये, चुनाव प्रक्रिया में विघ्न डालने वालों/आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही करें, पीठासीन अधिकारी का पूर्ण सहयोग करें, सेक्टर, जोनल व अन्य उच्चाधिकारीगणों के नम्बर अपने पास रखे तथा चुनाव के दौरान पूर्ण मनोयोग व पूरी गम्भीरता से अपनी ड्यूटी के निर्वहन करने ताकि निर्विघ्न मतदान संपन्न हो सके। पुलिस बल को ड्यूटी स्थल पर पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की गयी है। पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशांत कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया गया। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के छात्र शौर्य मलिक ने रजत पदक जीतकर रचा इतिहास

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MEERAPUR-मतदान के दिन सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की नजरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भाकियू सुप्रीमो नरेश टिकैत के साथ गिरफ्तारी देंगे हजारों किसान

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में रोगियों को मिला उपचार का दोहरा लाभजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »