MUZAFFARNAGAR-फौजी और शिक्षक को चोर समझ पीटा, गांव में बवाल

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के ग्रामीण इलाकों में पिछले कुछ दिनों से रहस्यमयी ड्रोन की उड़ानें और अजनबी चेहरों की मौजूदगी को लेकर तरह-तरह की अफवाहों ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है। संदिग्ध की आहट की अफवाहों ने गांवों में खौफ का माहौल बना दिया है। इसी डर के साये में चरथावल थाना क्षेत्र के बलवाखेड़ी गांव में शुक्रवार रात भीड़ ने दो युवकों को चोर समझकर पीट दिया। बाद में पता चला कि वे दोनों गांव के ही एक फौजी और शिक्षक हैं, जो नशे की हालत में गलती से किसी और के दरवाजे तक पहुंच गए थे। घटना के बाद गांव में तनाव गहरा गया, थाने पर दोनों ही पक्षों के लोगों का धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया और पुलिस दोनों पक्षों के दबाव में उलझ गई।

जिले में रहस्यमयी ड्रोन और संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की अफवाहों ने एक बार फिर हालात में भय स्थापित करने का काम किया है। चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम बलवाखेड़ी में शुक्रवार देर रात अफवाहों के चलते आधी रात संदिग्ध हलचल करते दो लोगों को ग्रामीणों ने चोर समझकर पकड़ लिया और फिर जमकर पीटा। बाद में जब मामला खुला, तो पता चला कि दोनों युवक दूसरे गांव के निवासी हैं, जो नशे की हालत में रास्ता भटक कर वहां पहुंचे थे। पुलिस ने दोनों युवकों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया, जांच में पता चला कि इनमें एक फौजी है तो दूसरा शिक्षक है। सूत्रों के अनुसार गांव में यह अफरातफरी तब मची जब देर रात नशे में धुत्त दोनों संदिग्ध युवकों ने गलती से एक मकान का दरवाजा खटखटा दिया। सतर्क ग्रामीणों ने बिना देर किए उन्हें दबोच लिया और पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। सूचना मिलते ही चरथावल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले आई। रात भर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की।

शनिवार की सुबह इस मामले को लेकर ग्रामीणों में रोष बना नजर आया और काफी संख्या में लोग थाने पहुंच गये थे। बलवाखेड़ी के ग्रामीणों ने चरथावल पुलिस को थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि पुलिस मामले को दबा रही है और संदिग्ध चोरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही। कार्रवाई की मांग को लेकर गांव के दर्जनों लोग थाने पर धरने पर बैठ गए। उधर, पिटाई का शिकार हुए युवकों के परिजनों ने भी थाने पहुंचकर ग्रामीणों पर जानलेवा हमला करने के आरोप लगाये और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग को लेकर थाने में तहरीर देकर प्रदर्शन किया। बताया गया कि दोनों संदिग्ध लोगों को ज्यादा चोट आई हुई है। ऐसे में पुलिस प्रशासन दोतरफा दबाव में आ गया है।

इसे भी पढ़ें:  सूर्या हत्याकांड के बाद खोड़ा में सख्ती, 3 अवैध मदरसे सील

ग्राम प्रधान पति अशोक पुंडीर ने बताया कि शुक्रवार की देर रात करीब एक बजे दो लोग गांव में संदिग्ध रूप से घूमते हुए पकड़े गये। एक बंद मकान पर उनके द्वारा टॉर्च मारकर छानबीन करने के आरोप भी गांव वालों ने पुलिस के समक्ष लगाये हैं। उनको ग्रामीणों ने पकड़कर पीट दिया। दोनों ही पक्ष दलित समाज से हैं। दोनों ने थाने पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। सामाजिक स्तर पर समझौता कराने का प्रयास किया गया। अपील की कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, न कि कानून हाथ में लें। चरथावल एसएचओ जसवीर सिंह ने बताया कि दोनों युवक शराब के नशे में थे और गलती से किसी अन्य घर का दरवाजा खटखटा दिया था। ग्रामीणों ने उन्हें चोर समझकर पीटा। पूछताछ में पुष्टि हुई कि दोनों आरोपी गांव सोहजनी जाटान के निवासी हैं। वो नशे की अवस्था में रास्ता भटककर गांव बलवाखेड़ी में पहुंच गये थे। किसी प्रकार की चोरी या आपराधिक गतिविधि सामने नहीं आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक दोनों आरोपी पुलिस की हिरासत में थे और थाने पर दोनों पक्षों के लोगों का धरना व प्रदर्शन का दौर जारी बना हुआ था। 

इसे भी पढ़ें:  शहर से देहात तक मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्यावाही

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पीएनजी गैस क्या है: युद्ध में भी क्यों नहीं रुकी सप्लाईराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-खेत की रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भाकियू तोमर ने सीएमओ कार्यालय को घेरा, लगाये आरोपजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »