डीएफसी रेलवे लाइन से सिग्नल केबिल चोरी, थम गये मालगाड़ियों के पहिये

मुजफ्फरनगर। खुर्जा से सहारनपुर तक तैयार डेडिकेटिड फ्रेट कॉरीडोर ;डीएफसीद्ध रेलवे लाइन पर मालगाड़ियों का आवागमन शातिर चोरों के कारण बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। रेलवे लाइन पर डाली गई सिग्नल केबिल को ये शातिर चोर निशाना बना रहे हैं। सिक्योरिटी के बाजवूद सिग्नल केबिल की लगातार हो रही चोरी से यहां पर मालगाड़ियों का सम्पर्क स्टेशनों से टूटने के कारण डीएफसी रेलवे ट्रैक पर आवागमन थम रहा है। इस मामले में सिग्नल केबिल का कार्य देख रही कंपनी के मैनेजर ने शहर कोतवाली में अज्ञात शातिर चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। चोरों ने हाल ही में करीब 850 मीटर सिग्नल केबिल काटकर चोरी कर ली, जिससे कंपनी को करीब साढ़े तीन लाख रुपये की चपत लगी है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही इस शातिर चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया जायेगा।

खुर्जा से कोलकाता तक डीएफसी रेलवे ट्रैक को लेकर कार्य किया जा रहा है। अभी तक खुर्जा से सहारनपुर तक ये डीएफसी बनकर तैयार होने के साथ ही यहां पर माल की आवाजाही के लिए मालगाड़ियों का संचलन किया जा रहा है। सहारनपुर से अम्बाला तक रेलवे ट्रैक तैयार किया जा रहा है। खुर्जा से सहारनपुर तक माल पहुंचाने के लिए रेलवे यातायात में शातिर चोरों का गिरोह बड़ी बाधा बना हुआ है। फरवरी से जून तक कई बार इस डीएफसी रेलवे ट्रैक पर सिग्नल केबिल की चोरी की कई वारदातों का अंजाम देकर मालगाड़ियों का आवागमन बाधित किया जा चुका है। इससे परेशान कार्यदायी कंपनी के मैनेजर ने अब शातिर चोरों के खिलाफ दूसरा मुकदमा दर्ज कराया है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में लर्निंग साइंस वाया स्टैण्डर्ड राइटिंग प्रतियोगिता आयोजित

लार्सन एण्ड टर्बो ;एल एंड टीद्ध कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर एडमिन संजीव तोमर पुत्र उजाला सिंह निवासी सुभाष कालोनी रूड़की रोड, पल्लवपुरम जनपद मेरठ ने शहर कोतवाली में तहरीर देते हुए पुलिस को शिकायत की है। संजीव ने अपनी शिकायत में बताया कि डेडिकेटिड फ्रेट कॉरीडोर के सुपरविजन के लिए खुर्जा से सहारनपुर तक तैयार हुए रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ियों के संचलन के लिए लार्सन एंड टर्बो कंपनी के मेरठ कार्यालय द्वारा सिग्नल केबिल के इन्सटालेशन का कार्य किया जा रहा है। डीएफसी के इस सेक्शन पर खुर्जा से सहारनपुर तक मालगाड़ियों का आवागमन प्रारम्भ हो चुका है। संजीव तोमर ने बताया कि डीएफसी रेलवे ट्रैक पर सिग्नल केबिल की देखरेख कंपनी के द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि डीएफसी रेलवे ट्रैक पर स्टील ब्रिज शामली पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग के पास करीब 850 मीटर सिग्नल व टेलीकोम केबिल अज्ञात चोरों के द्वारा काटकर चोरी कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही पानीपत हाईवे के निकट स्टील ब्रिज शामली पर रिपयेर के लिए रखा हुआ 100 मीटर सिग्नल केबिल भी अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है। इससे पूर्व 13 फरवरी को भी अज्ञात चोरों ने डीएफसी ब्रिज से सिग्नल केबिल को चुराया गया था, इस सम्बंध में भी एफआईआर दर्ज कराई गई थी। प्रोजेक्ट मैनेजर एडमिन संजीव तोमर ने पुलिस से चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए कार्यवाही करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दो साल में टूटी सड़क तो नपेंगे ठेकेदारः कपिल देव

संजीव तोमर ने बताया कि अज्ञात चोर अभी तक करीब साढ़े तीन लाख रुपये का सिग्नल केबिल चोरी कर चुके हैं। सिग्नल केबिल काटे जाने के कारण खुर्जा से सहारनपुर डीएफसी रेलवे ट्रैक पर ओटोमेटिक सिग्नल सिस्टम के फेल हो जाने के कारण मालगाड़ियों का आवामन भी बाधित हुआ है। सिग्नल बंद हो जाने के कारण दो दिनों तक मालगाड़ियों का आवागमन नहीं हो सका और डीएफसी रेलवे सिग्नल से सम्बंधित मशीनरियों का संचालन भी सुचारू नहीं हो पा रहा है। इससे रेलवे को भी काफी क्षति उठानी पड़ रही है। इन चोरी की घटनाओं को लेकर शहर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने कहा कि अज्ञात चोरों की सुरागरसी के लिए पुलिस टीमों को लगा दिया गया है। जल्द ही इस चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चोरी की इन वारदातों का खुलासा कर दिया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-इस बार नुमाइश मैदान में दौड़ेंगे भावी अग्निवीर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दो साल में टूटी सड़क तो नपेंगे ठेकेदारः कपिल देवराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  प्रकृति के सम्मान में एक पेड़ माँ के नाम समर्पित करेंः मीनाक्षी स्वरूप

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पांच निकायों में विकास कार्यों पर डीएम की मुहरजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »