कल्लरपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीमहाकाल भैरवाष्टमी महोत्सव

मुजफ्फरनगर। चरथावल ब्लाक के गांव कल्लरपुर कछौली में स्थित श्रीमहाकाल बटुक भैरव बाबा एवं शनिदेव सि(पीठ मंदिर में 21 नवम्बर से 24 नवम्बर तक भैरवाष्टमी महोत्सव बनाया जा रहा है। 21 नवम्बर को श्री महाकाल भैरव बाबा की शोभायात्रा बडे़ धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। शोभायात्रा श्रीबाला जी धाम नई मंडी से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गांव कल्लरपुर कछौली में स्थित सि( पीठ मंदिर पर पहुंचेगी। 23 नवम्बर को बड़े हर्षाेल्लास के साथ भैरवाष्टमी महोत्सव बनाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर अफसरों ने बंदियों ने जाना सूरत-ए-हाल

श्रीमहाकाल बटुक भैरव बाबा एवं शनिदेव सि(पीठ मंदिर के महंत ठाकुर नकली सिंह भगत जी ने मंदिर परिसर में बैठक करते हुए बताया कि चार दिसम्बर को श्रीमहाकाल भैरव बाबा की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में 5 बैंड, 7 झांकी, दो डीजे, कीर्तन मंडल और भैरव बाबा का मुख्य रथ शामिल रहेगा। बाबा की शोभायात्रा नई मंडी के विभिन्न मार्गों से होते हुए बिन्दल मार्किट, पीठ बाजार, गौशाला रोड से भोपा पुल, बचन सिंह चौक, मालवीय चौक, टाउन हाल रोड, शिव चौक, रूडकी रोड से होते हुए शाहबुद्दीनपुरा गांव से मिमलाना गांव से होते हुए कल्लरपुर कछौली सि(पीठ मंदिर में पहुंचेगी। यात्रा में बाबा के रथ पर पुष्पवर्षा होगी। 23 नवम्बर को मंदिर में झंडा पूजन, वेदी पूजन, श्रीगणेश पूजन, शनिदेव पूजन, मां वैष्णोंदेवी पूजन होगा। इसके बाद श्री काल भैरव बाबा की पूजा होगी। रात्रि में आठ बजे विशाल जागरण होगा। रात्रि 12 बजे बाबा का रूद्राभिषेक होगा। इसके बाद विशाल यज्ञ और महाआरती होगी। बैठक में रामकुमार पुंडीर, अमित पुंडीर, कमल राणा, जयवीर सिंह, सोनू कुमार, संजू, नीरज कुमार, सुमित कुमार, अंकित कुमार, रजत कुमार, कुलदीप कुमार, अर्पित कुमार, राजकुमार, सुनिल कुमार, अभय कुमार, अमन कुमार, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  एमआईटूसी कंपनी के बेरोजगार हुए कर्मियों ने किया हंगामा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  हरियाणा के दो कांवड़ियों की करंट लगने से मौतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  तीन महीने से मल्हूपुरा में उखड़ी पड़ी सड़क से रोष

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर तक रैपिड रेल के लिए योगी सरकार ने नहीं भेजा केन्द्र को कोई प्रस्तावजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »