जीएसटी की छापामारी कार्यवाही से दवा कारोबारी आहत

मुजफ्फरनगर। जनपद के दवा व्यापारियों ने जीएसटी के द्वारा की जाने वाली छापामार कार्यवाही को उत्पीड़न बताते हुए इस खुला विरोध किया है। उनका कहना है कि दवा कारोबार बिल के बिना नहीं किया जाता है, ऐसे में भी जीएसटी विभाग के अफसर दवा कारोबारियों को निशाना बनाकर छापों का भय दिखाकर खुला शोषण कर रहे हैं। इसके साथ ही दवा कारोबार के लिए भारत सरकार के नए पोर्टल में सामने आ रही समस्याओं को लेकर भी विचार विमर्श किया गया।

मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक जिला परिषद् मार्किट में आयोजित की गई। इसमें पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की। सुभाष चौहान ने बताया कि मीटिंग के दौरान भारत सरकार द्वारा लांच किये गये नए पोर्टल में आर रही कुछ प्रमुख समस्याओं के बारे में विचार विमर्श हुआ। नए पोर्टल में दवा गोदाम का कोई भी विकल्प नहीं है। ना ही उसके रिटेंशन का ही कोई विकल्प है। विभाग से आग्रह किया गया कि इसका कुछ ना कुछ समाधान निकाला जाए। और इस पोर्टल को सुलभ बनाया जाये। कहा कि फर्जी अस्पताल एवं फर्जी मेडिकल स्टोर पर एक्सपायरी में नकली दवाई बिकने के कारण दवा व्यापारियों को व्यापार में बहुत दिक्कत आ रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-देवी अहिल्याबाई की 299वीं जयंती धूमधाम से मनाई

इन पर स्वतः कार्रवाई की जाने की आवश्यकता है। उन्होंने विभाग से यह मांग भी रखी कि नए ड्रग लाइसेंस सिर्फ व्यावसायिक प्रयोग वाली संपत्ति पर ही जारी किए जाएं, आवासीय संपत्ति पर न जारी किया जाएं। मीटिंग में जीएसटी विभाग के प्रति कड़ी नाराजगी देखने को मिली। कहा गया कि जीएसटी विभाग द्वारा लगातार दवा व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसका भी दवा व्यापारी विरोध करते हैं, क्योंकि दवा व्यापार एक बिल से माल लेना और बिल से बेचने का व्यापार है। इसमें किसी तरीके का बिना बिल का कोई काम नहीं होता और इस संबंध में लाखों रुपए का जीएसटी दवा व्यापारी जमा करते हैं। इसके बाद भी अगर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। मीटिंग में सुभाष चौहान, प्रमोद मित्तल, आरके गुप्ता, सुधीर मटरोजा, पंकज तनेजा, रविंद्र छाबड़ा, दिव्य प्रताप सोलंकी, सतीश तायल, संदीप चौहान, हरीश गुप्ता, कुलदीप शर्मा, सचिन त्यागी सभी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  हादसे में मर गई थी महिला, स्वास्थ्य कर्मी ने चुरा लिए कुंडल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  आपसी झगड़े के दौरान दोस्तों ने की थी मुकुल की गला दबाकर हत्याराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी के दलितों को चेयरमैन जहीर ने दिया अंबेडकर बस्ती का सम्मान

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में 25 अगस्त को लगेगा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविरजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »