एम.जी. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना श्री कृष्ण जन्मोत्सव

मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल का प्रांगण बुधवार को भक्ति-भाव और उत्साह के रंगों में सराबोर रहा। विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पावन पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कान्हा और राधा के रूप में सजे नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अपनी कला प्रतिभा और मंचीय लीलाओं से ऐसा माहौल बनाया कि पूरा विद्यालय वृंदावन के वैभव में ढल गया। मंच पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई श्री कृष्ण रासलीला, भक्ति गीतों और सजीव झांकियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

एमजी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। बुधवार को भगवान श्री कृष्ण की भक्ति, उनके जन्मोत्सव के उल्लास से परिपूर्ण वातावरण से सराबोर रहा। विद्यालय में पहुंचे अभिभावकों का स्वागत बच्चों द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित बैज लगाकर किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने नन्हें राधा-कृष्ण के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय में कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण के रूप में सुसज्जित होकर मंच पर आए और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म तथा बाल लीलाओं का सजीव चित्रण कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम में भक्ति और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। मनमोहक बाल गोपालों और सुसज्जित गोपिकाओं ने रासलीला की मधुर लय पर नृत्य प्रस्तुत किया। भावपूर्ण भक्ति गीतों और संगीत की मधुर धुनों से पूरा वातावरण भक्ति और आनंद में डूब गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने कहा कि जन्माष्टमी केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि यह हमें प्रेम, करुणा, सादगी और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भगवान कृष्ण का जीवन हमें सिखाता है कि कठिन से कठिन परिस्थिति में भी धर्म और कर्तव्य का पालन करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  भंगेला गांव से 18 वर्षीय युवती रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश


प्रधानाचार्या ने बताया कि जन्माष्टमी कार्यक्रम में कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने अंतर-सदनीय बुलेटिन बोर्ड सजावट प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी कला और भक्ति का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। हाउस मास्टर्स के मार्गदर्शन में प्रत्येक टीम ने भगवान श्री कृष्ण-हृदय के बाँसुरी वादक थीम पर अपने बोर्ड सजाए, जिनमें जटिल बॉर्डर डिज़ाइन, कलात्मक कृष्ण चित्रांकन और रचनात्मक रंग संयोजन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। 

इसे भी पढ़ें:  टैक्स वसूली पर शासन गंभीर, 31 जुलाई तक सम्पत्ति बिल पहुंचाने के निर्देश

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मेला देखने आये युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, मुकदमा दर्जराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-जहीर फारूकी ने समाज सुधार को बनाई पंचों की टीम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कातिल बुआः चार साल की मासूम भतीजी का कत्ल कर किया भाभी पर हमलाजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »