कलश यात्रा के साथ श्री बाला जी जन्मोत्सव का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। भगवान श्री बालाजी का जन्म उत्सव गुरूवार को श्री राम चरित मानस ज्ञान कथा महायज्ञ के साथ ही शुरू हो गया है। इसके लिए सवेरे नई मण्डी में भरतिया कालोनी स्थित श्री बाला जी धाम मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई और कलश स्थापना के बाद श्र(ालुओं ने कथा वाचिका प्राची देवी का स्वागत किया और इसके साथ ही कथा महायज्ञ प्रारम्भ हुआ, जो 11 अपै्रल तक प्रतिदिन श्री बालाजी सत्संग भवन में चलेगा। इसके पश्चात 12 अपै्रल को श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारी है।

नई मंडी भरतिया कालोनी में श्री बालाजी रोड स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित किए जा रहे श्री बालाजी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार को क्षेत्र में भव्य कलशयात्रा निकाली गई। इसके साथ ही 3 अपै्रल से 14 अपै्रल तक मनाये जाने वाले श्री बालाजी जन्मोत्सव का शुभारंभ हो गया। श्री बालाजी मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारी भीम कंसल ने बताया कि श्री बाला जी जन्मोत्सव के लिए भव्य तैयारियां मंदिर पर की गई हैं। गुरूवार से इसका प्रारम्भ हुआ है। श्री राम चरित मानस कथा महासज्ञ में भारी संख्या में श्र(ालुओं ने प्रतिभाग किया है। श्री बालाजी सत्संग भवन में दोपहर तीन बजे से सांय सात बजे तक श्री रामचरितमानस कथा महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। अंतराष्ट्रीय कथा वाचिका प्रीति देवी का भक्तों ने यहां स्वागत किया है। कथा से पूर्व मंदिर प्रांगण से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सुबह नौ बजे बालाजी महाराज की पूजा अर्चना की गई, जिसके यजमान विशाल गोयल सपत्नीक व विभोर तायल सपत्नीक रहे।

कलश यात्रा में डीजे, बैंड व रथ पर चंद्र किरण गर्ग गुरु जी उपस्थित रहे तथा कथावाचिका प्राची देवी कार में मौजूद रहीं। भीमसेन कंसल सिर पर रामचरित मानस लेकर व सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश रखकर चले। कलश यात्रा में भक्तजन डीजे और बैंड पर भजनों की धुन पर नाचते गाते हुए चल रहे थे। महिलाएं व पुरुष मंदिर प्रांगण से चलकर डाकखाना बिंदल बाजार जैन मंदिर बिजली घर से होते हुए वापस मंदिर प्रांगण पर पहुंचकर संपन्न हुई। भीम सैन कंसल ने बताया कि 12 अपै्रल को सवेरे महाआरती के बाद स्वर्ण श्रृंगार के साथ श्री बालाजी जी महाराज अपने स्वर्ण रथ पर सवार होकर भक्तों का कल्याण करने के लिए नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इस शोभायात्रा की भक्तों के द्वारा भव्य तैयारी की गई है। 13 अपै्रल को रात्रि में जागरण के बाद 14 अपै्रल को इस जन्मोत्सव समारोह का भण्डारे के साथ समापन होगा। इस दौरान अध्यक्ष हरिशंकर तायल, भीमसेन कंसल, कुलदीप कुमार, सुनील कुमार, अश्वनी कुमार, अशोक कुमार, जेपी गोयल, रजनीश कुमार, रजत गोयल, कैलाश, रविंद्र जैन के साथ ही सैंकड़ों भक्त मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  व्यापारियों ने शिव चौक पर किया प्रदर्शन, करारा जवाब देने की मांग

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में बच्चों को कराया पंजाब का वर्चअल टूरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस नेता कमल मित्तल ने अजय राय को भेंट किया मुजफ्फरनगर का गुड

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  HEALTH CAMP-एम.जी. पब्लिक स्कूल में लगा स्वास्थ्य मेलाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »