शातिर चाचा-भतीजे सहित चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शहरी क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले इलाके में वाहनों को चिन्हित करने के बाद उनको चुराकर बेचने वाले गिरोह में शातिर चाचा और भतीजे के साथ ही पुलिस ने सात चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलों के साथ ही एक कटी हालत में बाइक बरामद की है। चोरी करने के बाद शातिर चाचा वाहनों के चैसिस नम्बर मिटाकर नये फर्जी नम्बर डालने का काम करता था और दूसरे सदस्य वाहनों का कटान कराकर अलग अलग बेचने का काम करने में लिप्त थे।

रिजर्व पुलिस लाइन के सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और एसपी सिटी ब्योम बिन्दल ने बताया कि थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सोमवार देर रात वाहन चोरी करने वाले गिरोह के 07 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 05 मोटरसाइकिल और 01 कटी हुई मोटर साईकिल बरामद हुई है। बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि शातिर चोरों का गिरोह शहर में अलग अलग जगह से चोरी की गयी मोटर साईकिलों को लेकर चरथावल की तरफ जाने वाले है, जो थोडी ही देर में काली नदी पुल से निकलेंगे। सूचना पर उप निरीक्षक विजय कुमार द्वारा अन्य पुलिस बल के साथ घेराबंदी में खड़े हो गये। बाइक सवार बदमाश आये तो दबिश देकर घेर घोटकर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार शातिर चोरों में अभिषेक उर्फ मोनू पुत्र सुरेश कुमार रावत निवासी मौहल्ला जनकपुरी, रितिक रावत पुत्र संजय रावत निवासी मोहल्ला रहजादगान शामली हाल पता आदर्श कालोनी शेखर नर्सिंग होम गाँधी कालौनी, मोहित पुत्र देवी सिंह निवासी जटनगला थाना कोतवाली नगर, विशाल पुत्र जयप्रकाश निवासी होली चौक जनकपुरी, वंश पुत्र नरेन्द्र निवासी ग्राम संधवाली थाना मंसूरपुर, अनमोल पुत्र सुबोध निवासी ग्राम कुटेसरा थाना चरथावल हाल निवासी शाहबुद्दीनपुर रोड थाना कोतवाली नगर और अजहर पुत्र उस्मान निवासी रामपुरी थाना कोतवाली नगर शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  विरेन्द्र कुमार चंदेल बने कृषि उत्पादन मंडी समिति के नए सचिव

एसपी सिटी ने बताया कि ये सातों शातिर चोर गिरोह के सदस्य हैं। पूछताछ में रितिक ने बताया कि वो भीड़ भाड़ वाले इलाके जैसे कि बैंक अस्पताल, स्कूल व बाजारों से मोटर साईकिलों को चिन्हित कर चोरी करके लाता और चोरी की गयी मोटर साईकिलों को अपने चाचा अभिषेक उर्फ मोनू को लाकर सौंप दिया करता है। चाचा अभिषेक उर्फ मोनू चोरी की गयी मोटर साईकिलों के चैसिस नम्बर को रगड कर नया चेसिस नम्बर प्रिंट कर व मोटर साईकल को रुपान्तरण कर चोरी की मोटर साईकिल खरीदने वाले लोगों को तलाश कर सस्ते दामों में लाभ कमाने हेतु बेच देते हैं और उनके द्वारा मोहित, विशाल, वंश, अनमोल, अजहर ऐसी बाइकों को बेचा गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान, उपनिरीक्षक विजय कुमार, विनोद कुमार अत्री और अमित कुमार शर्मा, हैड कांस्टेबल अनिल कुमार, शिवओम भाटी और कांस्टेबल गवेन्द्र सिह शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  मीनाक्षी स्वरूप ने दिवारों पर लिखी भाजपा की जीत की इबारत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चोर की दहशत में बुजुर्ग को पीटा, चार भाई नामजदराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सूजड़ू की इश्कबाज गजाला की मेरठ पुलिस को सरगर्मी से तलाश

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कोहरे के बीच एसडी डिग्री कॉलेज के मैदान पहुंचे मंत्री कपिल देव, सुनी खिलाड़ियों की बातजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »