गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी व्याधियों पर वरिष्ठ चिकित्सकों ने की स्वास्थ्य परिचर्चा

मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित प्लासा होटल में मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी संबंधित एक स्वास्थ्य परिचर्चा का आयोजन किया गया। गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ग्रासनली, पेट, छोटी आंत, बृहदान्त्र और मलाशय, अग्न्याशय, पित्ताशय, पित्त नलिकाओं और यकृत के सामान्य कार्य और रोगों का अध्ययन है। इसमें अपोलो हॉस्पिटल नई दिल्ली से पधारे वरिष्ठ गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट व हेपेटॉलॉजिस्ट डॉ. योगेश बत्रा व डॉ अमित पंडिता ने पेट व लिवर से संबंधित व्याधियों विषय पर मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ स्वास्थ्य परिचर्चा की।

उन्होंने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि पाचन तंत्र की सूजन संबंधी बीमारी इन्फ्लेमेटरी बाउल डिजीज जो कि एक पुरानी बीमारी है, जो पाचन तंत्र आंतों में सूजन या जलन पैदा करती है। इसके दो मुख्य प्रकार क्रोहन रोगयह पाचन तंत्र के किसी भी हिस्से मुंह से लेकर गुदा तक को प्रभावित कर सकता है और अल्सरेटिव कोलाइटिस, यह मुख्य रूप से बड़ी आंत और मलाशय को प्रभावित करता है। उन्होंने बताया कि इसके मुख्य लक्षण लगातार दस्त या कब्ज़, पेट में तेज़ दर्द या मरोड़, थकान या वजन घटना, मल में खून या बलगम आना और बुखार या भूख कम लगना शामिल हैं। चिकित्सकों ने बताया कि इसका सटीक कारण अज्ञात है, परंतु यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली के गड़बड़ होने, आनुवांशिकता, या पर्यावरणीय कारकों से जुड़ा हो सकता है। तनाव या गलत खानपान लक्षणों को बढ़ा सकते हैं, लेकिन ये मुख्य कारण नहीं हैं।

इन बीमारियों के इलाज के सम्बंध में चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि इसमें सूजन कम करने वाली, प्रतिरक्षा प्रणाली को नियंत्रित करने वाली दवाएं चलाने के साथ ही मरीज को पोषणयुक्त आहार और जीवनशैली में बदलाव की आवश्यकता होती है, इसके साथ ही गंभीर मामलों में सर्जरी की जा सकती है। बताया कि यह बीमारी एक जीवनभर रहने वाली स्थिति है, परंतु सही देखभाल और डॉक्टर की सलाह से इसके लक्षणों को नियंत्रित किया जा सकता है। यदि उपरोक्त लक्षण दिखें, तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। स्वस्थ आहार, नियमित जांच, और तनाव प्रबंधन इस बीमारी से निपटने में मददगार हैं। हाल के कुछ वर्षों में युवा लोगों में भी पेट व लीवर से संबंधित बीमारियांे की संख्या में अत्यधिक बढ़ोतरी हुई है। युवा व्यक्तियों में धूम्रपान की बढ़ती आदत, गतिहीन जीवन शैली, अधिक तनावपूर्ण जीवन शैली, गलत खान-पान की आदतें इसका मुख्य कारण है। इस परिचर्चा में मुख्य रूप से डॉ. एम के बंसल, डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. ईश्वर चंद्रा, डॉ. सुनील सिंघल, डॉ. डी एस मलिक, डॉ. आर बी सिंह, डॉ. यश अग्रवाल, डॉ. एम एल गर्ग, डॉ. कुलदीप सिंह चौहान, डॉ. रवींद्र सिंह, डॉ. सुजीत कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशाल कुमार का विशेष सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  सशक्त युवा-महिलाएं मजबूत राष्ट्र की पहचानः कपिल देव

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  रसूलपुर गांव में प्रधानी चुनाव को लेकर बवाल, दो पक्षों में जमकर पथरावराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एसटीएफ किया एक लाख के ईनामी बदमाश को एनकाउंटर में ढेर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पालिका के 21.9 किलोमीटर लंबे कांवड़ मार्ग पर खुद निगरानी कर रही मीनाक्षी स्वरूपजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »