एम.जी. पब्लिक स्कूल में स्कूल परिवहन सुरक्षा समिति का हुआ गठन

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं के सुरक्षित आवागमन को लेकर उत्तर प्रदेश शासन और जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित कराने के लिए स्कूल परिवहन सुरक्षा समिति का गठन करते हुए बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने स्कूल परिवहन यानों के संचालन के सम्बंध में शासन और प्रशासन के दिशा निर्देशों से विस्तारपूर्वक सभी को अवगत कराया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश शासन और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार स्कूल परिवहन सुरक्षा समिति का गठन करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से प्रतिनिधि संदीप कौशिक, दो अभिभावक सदस्य और दो मोटरयान चालक सदस्यों ने हिस्सा लिया। प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने सर्वप्रथम बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों का स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने स्कुल परिवहन सुरक्षा समिति के गठन और स्कूल में छात्र-छात्राओं के आवागमन के लिए संचालित परिवहन यानों के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय की ओर से अपना कोई भी परिवहन वाहन संचालित नहीं किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  जिस पत्नी को पढ़ाकर बनाया दरोगा, उसी ने पति पर दर्ज कराई दहेज की एफआईआर

अभिभावकों के द्वारा ही अपने अपने स्तर से बच्चों को विद्यालय में आने जाने के लिए स्कूल परिवहन वाहनों का बंदोबस्त निजी स्तर पर किया गया है। उन्होंने बैठक में अवगत कराया कि प्रशासन और जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप विद्यालय की ओर से बच्चों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित कराने के लिए सभी स्कूल परिवहन वाहनों के चालकों और अभिभावकों को नोटिस जारी करते हुए इस सम्बंध में जानकारी दे दी गई है कि मानकों के अनुरूप वैध वाहनों से ही बच्चों को विद्यालय भेजा जाये। स्कूल में लगे प्राइवेट वाहनों के चालकों से अपने वाहनों के दस्तावेज, आरसी, प्रदूषण प्रमाण पत्र और फिटनेस प्रमाण पत्र जमा मांगे गये हैं। सभी वाहन चालकों को मानकों के अनुरूप ही अपने वाहनों का संचालन करने और अभिभावकों को भी वैध वाहनों से ही अपने बच्चों को विद्यालय में आवागमन कराने के लिए अनुरोध किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  SHAMLI-बेटे ने फावड़े से काटकर की मां की नृशंस हत्या, पुलिस को भी पीटा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  SHAMLI-बेटे ने फावड़े से काटकर की मां की नृशंस हत्या, पुलिस को भी पीटाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  जिस पत्नी को पढ़ाकर बनाया दरोगा, उसी ने पति पर दर्ज कराई दहेज की एफआईआर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  समाजसेवी सतीश चंद्र गोयल ने बाल प्रशिक्षण शिविर में बांटे उपहारजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »