बेसहारा गौवंश कसाईयों को बेच रहे थे संदीप, लोकेश और उपेश

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस की रविवार सुबह कूकड़ी रोड पर गौ तस्करों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक गौ तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, उसके तीन साथियों को पुलिस ने कांबिंग के दौरान जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो गौ तस्कर चकमा देकर भागने में सफल रहे हैं। उनकी तलाश में टीम लगी है। गिरफ्तार बदमाशों से तीन जिंदा गोवंश, एक मैक्स पिकअप गाड़ी एक तमंचा व बाइक बरामद हुई है। इनमें एक आरोपी आजाद समाज पार्टी में पदाधिकारी भी रहा है। ये लोग बेसहारा गौवंशों की तस्करी करते हुए उनको उत्तराखंड ले जाकर कटान के लिए कसाईयों तक पहुंचाने का काम करते थे। इससे प्राप्त धन की बंदरबांट की जाती थी।

सीओ मंडी रूपाली राय ने बताया कि थाना नई मण्डी पुलिस की कूकडी रोड पर रविवार की अलसुबह बदमाशों से हुई मुठभेड़ में 01 शातिर गौकश सहित कुल 04 गौकश अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें पुलिस की गोली से घायल हुए एक गौकश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया कि सुबह पुलिस को मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कूकडी रोड पर आवारा गौवंश पशुओं को पकड़कर कुछ लोग गाड़ी में भरकर ले जा रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर देखा तो कुछ बदमाश आवारा पशुओं को गाड़ी में भर रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की घेराबन्दी की गयी तो उनमें से एक बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिसमें एक बदमाश घायल हो गया तथा तीन अन्य बदमाशों को मौके से गिरफ्तार किया गया। दो बदमाश मौके से फरार हो गये।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मोबाइल टावरों से चोरी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़, तीन घायल


गिरफ्तार गौ तस्कर बदमाशों में सन्दीप उर्फ राहुल पुत्र ब्रहमपाल निवासी ग्राम मोडी थाना तितावी, हाल निवासी शनिदेव मन्दिर चरथावल रोड खान्जापुर, लोकेश कुमार गौतम पुत्र वेदपाल निवासी काशीराम कालोनी बुढ़ाना मोड, उपेश कुमार पुत्र कैलाश चन्द निवासी ग्राम कुटबा थाना शाहपुर, हाल निवासी काशीराम कालोनी बुढ़ाना मोड और दीन मौहम्मद पुत्र मुंशी निवासी ग्राम गिलासपुर थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर शामिल हैं। पुलिस को इन बदमाशों ने बताया कि हम लोग रात्रि में आवारा गौवंशों को एकत्रित करते हैं तथा बाद में उन्हें गाड़ी में भरकर चोर रास्तों से होते हुए पुरकाजी के रास्ते रूडकी, हरिद्वार ले जाते हैं, जहां हम उन सब गौवंशों को वसीम उर्फ पुर निवासी सिखरेडा, शौकीन पुत्र वसीम निवासी लन्डौरा मंगलौर व अब्बास निवासी सफरपुर सिखरोडा को देते हैं। ये सभी गौवंशों को काटकर बेच देते हैं तथा अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते हैं और हमें हमारा हिस्सा दे देते हैं। आज भी इन तीनों गौवंशों को वहीं ले जाया जा रहा था।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा के कारण भारी वाहनों पर भी लगा प्रतिबंध


बताया गया कि इनमें पकड़ा गया लोकेश नगीना से सांसद चन्द्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी काशीराम में वरिष्ठ पदाधिकारी भी रहा है। आसपा जिलाध्यक्ष बबलू चौधरी ने बताया कि 10 मार्च को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ द्वारा पार्टी में अनुशासनहीनता और उच्च पदाधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार के कारण लोकेश गौतम को तीन वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया था। इन आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगालने में भी पुलिस जुटी हई है। गौ तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल, उप निरीक्षक राहुल कुमार, अनिल कुमार तोमर, मोहित सिंह और राजकुमार बालियान, हैड कांस्टेबल संजीव कुमार, जयवीर सिंह, सोनवीर, योगेश कुमार, तेजवीर सिंह, कांस्टेबल प्रवीन तेवतिया, यशपाल सिह, महिपाल सिंह, सचिन, धीरेन्द्र और विकास कुमार शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर ने किया तीसरे मोर्चे का गठन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्राराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-राजू अहलावत ने बिजली दफ्तर में भर दिया सूखा गन्ना

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्राजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »