सहारनपुर के युवक की केरल के वायनाड में नृशंस हत्या

सहारनपुर। गांव समसपुर के युवक की सहारनपुर निवासी दोस्त ने पत्नी के साथ मिलकर केरल के वायनाड में गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या के बाद शव के दो टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए। वेल्लामुंडा थाना पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है।

नकुड़ की ग्राम पंचायत भैरमऊ के मजरे गांव समसपुर निवासी मुकीम ;29द्ध पुत्र खुर्शीद पिछले करीब दस वर्ष से केरल के वायनाड जनपद में वेल्लामुंडा थाना क्षेत्र में रहकर पेंट व पॉलिश का काम करता था। वहीं पर मुकीम की मुलाकात सहारनपुर के युवक मोहम्मद आरिफ से हुई। आरिफ भी पेंट पॉलिश का ही काम करता था। एक साथ काम करते-करते दोनों के बीच दोस्ती हो गई।

इसे भी पढ़ें:  हापुड़ पहुंच मंत्री कपिल देव ने मंदिरों में की साफ सफाई

वेल्लामुंडा थाना प्रभारी अशरफ एस के मुताबिक आरिफ और मुकीम अच्छे दोस्त थे। मृतक के भाई मोहसिन ने बताया कि दोनों के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। शुक्रवार को आरिफ ने प्लान के तहत मुकीम को अपने घर बुलाया और अपनी पत्नी सैनाबा के साथ मिलकर मुकीम की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद धारदार हथियार से शव के दो टुकड़े कर एक बक्से और एक ट्रेवल बैग में रख लिए। इसके बाद किराये के एक टेंपो मे रखकर एक हिस्सा केले के खेत में और दूसरा हिस्सा नदी में फेंक दिया। आरिफ को घर छोड़ने के बाद टेंपो चालक ने सीट पर खून लगा देखा तो उसने सूचना वेल्लामुंडा थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया। मृतक मुकीम चार भाई बहनों मे सबसे बड़ा और अविवाहित था।

इसे भी पढ़ें:  फैक्ट्री गए युवक की अचानक बिगड़ी हालत, घर लौटने पर हुई मौत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तंबाकू देने से मना करने पर दुकानदार की हत्याराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  खतौली पहुंचे प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर को मिली खामियां

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  हापुड़ पहुंच मंत्री कपिल देव ने मंदिरों में की साफ सफाईजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »