ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के तबादले की अफवाह, पालिका में चाय पर चली खूब चर्चा

मुजफ्फरनगर। हाल ही में प्रदेश में चले तबादलों के दौर के थमने के बाद बुधवार को नगरपालिका परिषद् की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह का भी तबादला होने की चर्चाओं ने खूब जोर पकड़े रखा। डॉ. प्रज्ञा सिंह को अभी यहां चार्ज संभाले हुए पंाच महीने भी पूरे नहीं हुए हैं, ऐसे में उनके लखनऊ जाने के लिए दिये गये अवकाश प्रार्थना पत्र को लेकर कुछ लोगों ने एक ऐसा भ्रम फैलाया कि टाउनहाल में उनके तबादले का जमकर शोर मचाया गया। कुछ लोगों ने तो इस खबर पर खुशी जताई और मिठाई भी बांट दी गई। हालांकि खुद ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने तबादला होने की पुष्टि नहीं की है।

प्रथम श्रेणी की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह मुजफ्फरनगर आने से पूर्व नगर निगम लखनऊ में कार्यरत थीं। 16 फरवरी को उन्होंने शासन के निर्देश पर मुजफ्फरनगर पालिका की पहली महिला अधिशासी अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। 16 जून को उन्हें चार माह का कार्यकाल पूर्ण हुआ है। यहां तबादला होने के बाद उनके करीब 15 दिनों तक अवकाश पर चले जाने के बाद से ही उनके यहां पर आने को लेकर चर्चाओं का दौर बन चला था, लेकिन वो यहां आई और आते ही चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ मिलकर शहर के हित को लेकर अनेक ऐसे कार्य किये, जिनके चलते चार माह के कार्यकाल में ही उनके द्वारा अपने अनेक प्रतिद्वंद्वी खड़े कर लिये गये। इसी को लेकर अक्सर उनके तबादले को लेकर बात चलती रहती हैं, लेकिन बुधवार को तो उनके तबादले का पूरा शोर ही मच गया।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजन किया गया।

दरअसल, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह मूल रूप से आजमगढ़ की निवासी हैं, जबकि वर्तमान में उनके माता पिता लखनऊ में रह रहे हैं। उनके पति पवन कुमार सिंह कानपुर में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वीकेंड पर ईओ डॉ. प्रज्ञा अपनी एक वर्षीय बेटी किट्टू के साथ लखनऊ जाती रही हैं। कांवड यात्रा सिर पर होने के कारण उन्होंने इस सप्ताह भी शनिवार और रविवार के अवकाश के लिए आवेदन किया, क्योंकि कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद उनको अवकाश मिलने में मुश्किल हो सकती थी। उनका यही अवकाश प्रार्थना पत्र किसी तरह से वायरल हुआ और कुछ लोगों ने यह अफवाह फैला दी कि ईओ प्रज्ञा का तबादला हो गया है और वो उसे रुकवाने के लिए अचानक लखनऊ जा रही हैं। यह खबर इतनी तेजी से फैलाई गई कि टाउनहाल में तो ईओ के तबादले का पूरा शोर ही मच गया। कहा तो यह भी जा रहा है कि चाय और मिठाई के बीच कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों ने ईओ के तबादले की खबर को लेकर जमकर चर्चा की। यहां तक की कुछ सभासदों ने तो उनके तबादले का पक्का दावा तक कर्मचारियों के सामने कर दिया। इस सम्बंध में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह का कहना है कि वो खुद ऐसी अफवाह से हैरत में हैं। उनका तबादला होने की खबर पूरी तरह से फैलाई गई, उनके पास भी कुछ सभासदों और अन्य लोगों के फोन आये थे, लेकिन उनका तबादला नहीं हुआ है। वो केवल कांवड़ यात्रा से पूर्व अपने घर जाने के लिए छुट्टी मांग रही थीं। 

इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, सहारनपुर मंडल की नई टीम गठित

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  युवा पीढ़ी को नशाखोरी से बचाने को चलेगा अभियानः नरेन्द्र बहादुरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गन्ने की फसल के पैसे मांगने मायके पहुंची महिला की पिटाई

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  संजय वालिया आय से अधिक संपत्ति जांच में बड़ा खुलासा!जारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »