जनता का सम्मान सर्वोपरि, सड़क से संसद तक करूंगा संघर्षः हरेन्द्र मलिक

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रयासों से मुजफ्फरनगर लोकसभा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक को लोकसभा की आश्वासन समिति का सभापति बनाए जाने पर सपा कार्यालय पर बुधवार को आयोजित सभा में उनका स्वागत करते हुए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताया गया।

समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव व सांसद हरेंद्र मलिक ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज जो भी सम्मान मुजफ्फरनगर लोकसभा सांसद के रूप में मिल रहा है, वह क्षेत्रीय जनता कि हिंदू मुस्लिम एकता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को लेकर चुप नहीं रहेंगे तथा सड़क हो या संसद उनकी सबसे पहली प्राथमिकता क्षेत्रीय जनता के काम तथा सम्मान है। मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति का उत्पीड़न व अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा लगातार सम्मान देने पर आभार जताया तथा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सपा अखिलेश यादव को 2027 में मुख्यमंत्री बनाने के लिए जुट जाने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें:  सभासद की शिकायत पर प्रशासन ने गठित की जांच समिति

सभा की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताते हुए कहा कि उनके द्वारा मुजफ्फरनगर की जनता को सम्मान देने के रूप में सांसद हरेंद्र मलिक को दिया जा रहा सम्मान कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता व सक्रियता को बढ़ाने का काम करेगा। राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा ने भारी संख्या में आए लोगों का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा की विनाशकारी राजनीति से जनता परेशान हो गई है। भाजपा की सरकार में किसान मजदूर नौजवान तथा महिलाओं की सुविधा के लिए कोई बात नहीं की जाकर उनको नफरत का एजेंडा चलाकर वास्तविक मुद्दों को दबाया जा रहा है। संचालन जिला महासचिव विकल गोल्डी अहलावत द्वारा किया गया।

सभा को मुख्य रूप से पूर्व मंत्री राजकुमार यादव, पूर्व मंत्री महेश बंसल, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, नौशाद अहमद, विनय पाल, जसवीर वाल्मीकि, सोमपाल सिंह कोरी, शमशेर मलिक, अमीर कासिम एडवोकेट, धर्मेंद्र सिंह नीटू, चौधरी ओमपाल सिंह, पूर्व चेयरमैन अमलेश शर्मा, सैयद अली अब्बास काजमी, देवेंद्र सिंह खालसा, तहसीन मंसूरी, धनवीर कश्यप, डा. अविनाश कपिल, सादिक चौहान, सत्यदेव शर्मा, अकरम खान, सत्यवीर त्यागी, इमरोज पायलट, चौधरी यशपाल सिंह, चौधरी अजय कुमार, रमेश चंद शर्मा, ठाकुर राजेंद्र सिंह, सपा नेता सत्येंद्र पाल, रोहित चौधरी, सर्वेंद्र राठी, सतीश गुर्जर, उमेश त्यागी, राशिद मलिक, टीटू पाल रमन आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MEERAPUR BY ELECTION-कादिर के कारण मुकदमे में फंसी मुनकाद की बेटी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  स्वास्थ्य विभाग की आशाओं ने प्रतिभा प्रदर्शन से सभी का दिल जीताराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  दशलक्षण महापर्व के छठे दिन जैन समाज ने उत्तम संयम धर्म की पूजा कर मनाया सुगंध दशमी पर्व

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  खाली प्लॉट में मिले 10 से 15 साल पुराने चार मानव कंकाल, पास पड़ी बोरी में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »