राजपूत महासभा ने की सपा सांसद की निंदा, राणा सांगा को बताया महान

मुजफ्फरनगर। सपा सांसद के द्वारा राणा सांगा को लेकर दिये गये बयान के विरोध में बुधवार को राजपूत महासभा के द्वारा प्रदर्शन कर आक्रोश जताया गया। इस दौरान ज्ञापन सौंपकर राजपूत समाज ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से माफी मांगने और अपनी पार्टी के सांसद पर कार्यवाही की मांग की है।

राजपूत महासभा के जिलाध्यक्ष ठा. राजेन्द्र सिंह पुण्डीर के नेतृत्व में बुधवार को समाज के सैंकड़ों लोग हाथों में बैनर और नारे लिखी तख्तियां लेकर डीएम कार्यालय पर जुलूस के रूप में पहुंचे। ये लोग सपा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ नारे लगाते हुए आक्रोश प्रकट कर रहे थे। प्रदर्शन के उपरांत राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपा गया। इसमें सपा सासंद रामलीलाल सुमन द्वारा राणा सांगा को लेकर की गई टिप्पणी पर रोष प्रकट करते हुए उनकी सदस्यता रद कर जेल भेजने की मांग की गयी। ज्ञापन में कहा गया कि भारत वर्ष के मेवाड़ राजवंश में अनेक ऐसे महान पराक्रमी यो(ा राजा हुए, जिन्होंने भारत पर आक्रमण करने वाले तथा मुस्लिम आक्रान्ताओं को यु( में ललकारा और हराया। राणा सांगा भी इनमें शामिल हैं। उन्होंने इब्राहिम लोदी व बाबर को यु( में हराया। जिसका उल्लेख खुद बाबर ने अपने बाबरनामा में किया।

बाबरनामा में इस घटना का भी उल्लेख है कि बाबर को पंजाब के गर्वनर दौलत खान व इब्राहिम लोदी के चाचा आलम खान ने इब्राहिम लोदी पर आक्रमण करने हेतु भारत बुलाया था। राणा सांगा जीवन भर भारत मां की रक्षा के लिए लड़ते रहे। ऐसे महापुरूष पराक्रमी यो(ा को अपमानित करने का काम समाज वादी पार्टी राज्य सभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा किया गया जो निदंनीय है जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार अर्थात बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। राजपूत समाज ने मांग करते हुए कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव आरोपी सांसद रामजीलाल सुमन को तुरन्त पार्टी से निष्कासित करें और समाज से माफी मांगे। प्रदर्शन में मख्य रूप से ठा. राजेन्द्र पुण्डीर के साथ दिनेश पुण्डीर, डॉ. देवेन्द्र पुण्डीर, नीरज सिंह, राहुल सिंह, नीरज सोलंकी, भीष्म सिंह पुण्डीर, ठा. रामफल सिंह, योगेश ठाकुर, राहुल पुण्डीर, पुरूषोत्तम, मुकेश, संजीव, राकेश सिसौदिया, सुभाष चौहान, अमित पुण्डीर, अग्रीस राणा, अंकुर राणा, श्रवण सोम आदि शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  इंतजार खात्म-रविवार को सामने आएगा भाजपा का नया जिलाध्यक्ष

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  महिला सुरक्षा की मांग लेकर धरने पर बैठी क्रांतिकारी शालू सैनीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  रैपिड रेल की डीपीआर फाइनल जल्द शुरू होगा कामः संजीव बालियान

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर शिखर ने लगाया रक्तदान शिविरजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »