LOKSABHA ELECTION-तीन वोटरों की खातिर डीएम कोर्ट में सजा पीवीसी

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव के दौरान पोस्टल बैलेट से वोटिंग का दौर शुरू है। सबसे पहले 85 प्लस आयु वर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को घर-घर मतदान करने की सुविधा प्रदान करते हुए तीन दिन तक उनकी वोटिंग का काम पूरा कराया गया। इसके साथ ही अब आवश्यक सेवाओं वाले विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की वोटिंग का सिलसिला भी सोमवार से प्रारम्भ कर दिया गया। इसके लिए जनपद में आठ विभागों से उनके मतदाताओं के मतदान के लिए सूची मांगी गई थी। आठ विभागों में केवल तीन मतदाताओं के ही आवेदन प्राप्त हुए, जिनका मतदान कराने के लिए डीएम कोर्ट में पोस्टल वोटिंग सेंटर (पीवीसी) पूरे लाव लश्कर के साथ सजा दिया गया, लेकिन पूरे दिन उनका इंतजार होता रहा, ये तीन मतदाता भी अपना मतदान करने के लिए पीवीसी नहीं पहुंचे पाये। अब मंगलवार को इनका मतदान कराये जाने की संभावन है। बुधवार रिजर्व डे रहेगा। इसके बाद 10 अपै्रल से मतदान कार्मिकों की वोटिंग शुरू होगी और फिर 16 अपै्रल से निर्वाचन ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही पुलिस व सुरक्षाकर्मियों का पोस्टल बैलट से वोटिंग कराई जायेगी।

पोस्टल बैलेट प्रभारी एडीएम वित्त गजेन्द्र सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में मुजफ्फरनगर और बिजनौर संसदीय क्षेत्रों से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान कराया जा रहा है। इसमें 6 अपै्रल को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशन में 85 प्लस आयु वर्ग और चलने फिरने में असहाय मतदाताओं को घर घर जाकर टीमों ने मतदान कराने की सुविधा प्रदान की। सोमवार को यह प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। इसके साथ ही निर्वाचन आयोग के निर्देशन में आवश्यक सेवाओं वाले विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी पोस्टल बैलेट से मतदान करने करने की सुविधा दी गई है। इसके तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट में पोस्टिंग वोटिंग सेंटर बनाया गया। वैसे तो इन विभागों की संख्या 12 है, लेकिन जनपद में कुछ विभाग नहीं होने के कारण यहां पर आठ विभागों भारतीय खाद्य निगम, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रेलवे, विद्युत, परिवहन निगम, खाद्य एवं आपूर्ति, बीएसएनएल तथा अग्निशमन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को इसमें शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि 8 से 10 अपै्रल तक यह सुविधा रहेगी। 10 अपै्रल का दिन रिजर्व डे के रूप में सुरक्षित किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बच्चों के विवाद में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे

डीएम कोर्ट में विभागों के मतदाताओं के लिए बनाये गये पीवीसी सेंटर में तैनात पीओ-1 राजेश कुमार सहायक रजिस्ट्री अधिकारी द्वितीय तहसील सदर की देखरेख में मतदान की व्यवस्था कराई गयी थी। यहां पर वोटिंग कम्पार्टमेंट और मतपेटिका के साथ ही बैलेट पेपर लेकर पूरी तैयारी थी, लेकिन वोटिंग करने के लिए कोई नहीं पहुंचा। मतदान अधिकारी राजेश ने बताया कि पीवीसी पर केवल अग्शिमन विभाग से तीन कर्मचारियों का ही मतदान कराने का आवेदन प्राप्त हुआ है, लेकिन वो भी आज नहीं आये, इन तीनों मतदाताओं के द्वारा मंगलवार को मतदान करने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पीवीसी सेंटर पर वो ही विभागीय अधिकारी या कर्मचारी वोटिंग करने का हकदार है, जो अपने इसी जनपद का निवासी हो। गैर जनपद के निवासी अधिकारी और कर्मचारी अपने जनपद में मतदान करेंगे। अब इन तीन मतदाताओं के लिए मंगलवार और बुधवार को रिजर्व डे पर भी डीएम कोर्ट में पूरा ताम झाम लगाया जायेगा।

10 अपै्रल से एसडी पब्लिक स्कूल में होगी वोटिंग

मुजफ्फरनगर। मतदान कार्मिकों का वोट डलवाने के लिए भोपा रोड स्थित एसडी पब्लिक स्कूल को फेसिलिटी सेंटर बनाया गया है। यहां पर सात पोलिंग सेंटर बनाये जायेंगे। इनमें छह सेंटर जिले की सभी छह विधानसभाओं के लिए अलग अलग होंगे तथा एक सेंटर पर गैर जनपद के वोटर के रूप में मतदान कार्मिक अपना वोट डालेंगे। ये मतदान कार्मिक एसडी पब्लिक स्कूल में 10, 11 और 12 अपै्रल को पोस्टल बैलेट से वोट करेंगे। इनमें पोलिंग पार्टी में शामिल पीठासीन अधिकारी, पी-1, पी-2 मतदान कार्मिकों, जोनल, सेक्टर और माइक्रो आब्जर्वर के अलावा उनके सहायक स्टाफ को शामिल किया गया है। इसके साथ ही डीएम कोर्ट में बनाये जाने वाले आरओ फैसिलिटी सेंटर पर 16, 17 और 18 को पोस्टल बैलेट से वोटिंग कराने की तैयारी है। यहां पर लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत तैनात की गई एफएसटी और एसएसटी टीम में लगे अधिकारी व कर्मचारी, कंट्रोल रूम में ड्यूटीरत कर्मचारी व अधिकारी, पुलिस कर्मी और होमगार्ड, वाहनों के ड्राइवर और क्लीनर, व्यय अनुरक्षण में लगी टीमों के अधिकारी और कर्मचारी अपने अपने मतधिकार का प्रयोग करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  वेतन बढ़ाने की मांग, सड़कों पर आग और पथराव — नोएडा में भड़का गुस्सा

85 प्लस और दिव्यांग वोटरों की घर-घर वोटिंग पूरी, 33894 बूथ पर डालेंगे वोट

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव के तहत बिजनौर और मुजफ्फरनगर संसदीय क्षेत्रों में विभाजित जिले की छह विधानसभा सीटों पर 85 प्लस आयु वर्ग और दिव्यांगों की पोस्टल बैलेट से घर घर वोटिंग का कार्य सोमवार को पूर्ण करा लिया गया है। सोमवार का दिन इसके लिए रिजर्व डे के रूप में रखा गया था। जनपद में 34 हजार से ज्यादा 85 प्लस और दिव्यांग वोटरों में से तीन दिन के अभियान में केवल 313 ने ही पोस्टल बैलेट से अपने घर में मतदान किया, जबकि इस श्रेणी में शेष रहे साढ़े 33 हजार से ज्यादा मतदाता 19 अपै्रल पर पोलिंग बूथों पर ही वोटिंग करने की तैयारी में हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-स्क्रैप व्यापारी के घर दिनदहाड़े घुसे चार, साफ दी नकदी और जेवर

एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर इस बार 85 प्लस आयु वर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई। निर्वाचन आयोग के द्वारा उक्त मतदाताओं से घर बैठे मतदान कराया गया। जनपद में बिजनौर और मुजफ्फरनगर संसदीय क्षेत्रों में शामिल सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में गठित टीमें इनका मतदान कराने के लिए घर-घर पहुंची। छह और सात अप्रैल को इन वोटरों से मतदान कराया गया है। छह अप्रैल को 236 और सात अप्रैल को 77 मतदाताओं के द्वारा मतदान किया गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार का दिन भी इनके मतदान के लिए सुरक्षित किया गया था, लेकिन आज किसी ने मतदान नहीं किया। ऐसे मतदाताओं के बारे में टीमों को जानकारी मिली है कि इनमें से अधिकांश बुजुर्ग मतदाता बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। बताया कि आज भी टीमों ने जाकर उनके बारे में जानकारी ली।

सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जनपद की छह विधानसभा सीटों पर 85 प्लस आयु वर्ग और दिव्यांग श्रेणी में कुल 34207 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें सर्वाधिक बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता बुढ़ाना विधानसभा सीट पर हैं। यहां पर 3247 85 प्लस और 3563 दिव्यांग वोटर हैं। इसके अलावा चरथावल सीट पर 2620 बुजुर्ग और 3331 दिव्यांग, मुजफ्फरनगर सदर सीट पर 2295 बुजुर्ग और 2963 दिव्यांग, खतौली सीट पर 2402 बुजुर्ग और 2813 दिव्यांग वोटर हैं। बिजनौर लोकसभा में शामिल जनपद की पुरकाजी सुरक्षित सीट पर 2361 85 प्लस और 2937 दिव्यांग और मीरापुर सीट पर 2784 बुजुर्ग और 2891 दिव्यांग मतदाता हैं। 

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुतकी का स्वागत, मौलाना अरशद मदनी से हुई खास मुलाकातराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मतगणना पर लड़े एजेंट तो मौके पर ही होगी गिरफ्तारी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मतगणना पर लड़े एजेंट तो मौके पर ही होगी गिरफ्तारीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »