पुरकाजी नगर पंचायत के कैमरों सुलझाया मस्जिद में चोरी का मामला

मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी में चेयरमैन जहीर फारूकी के काम के अफसर भी कायल हैं। ये एक या दो बार नहीं, बल्कि अनेको बार जनता के बीच भी साबित हुआ है। उन्होंने अपने पहले ही कार्यकाल में पुरकाजी नगर को डिजीटल सुरक्षा को वो तोहफा दिया, जो आम लोगों को तो सुरक्षा के लिहाज से बेफिक्र कर ही रहा है, पुलिस प्रशासन का सिरदर्द और चुनौती भी इससे कम हुई हैं। ऐसे ही एक ताजा मामले में पुरकाजी नगर पंचायत के सीसीटीवी कैमरे पुलिस के लिए एक बड़ा सिरदर्द टालने वाले साबित हुए हैं। मस्जिद में चोरी के प्रकरण में यही कैमरे मददगार बने और पुलिस चोरों तक पहुंचने में सफल रही। इसके लिए पुलिस कर्मियों ने मुक्त कंठ से चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारूकी की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की।

पुरकाजी में मौहल्ला हलवाइयान वाली मस्जिद संकरी गली में स्थित है। 16 फरवरी की रात यहां पर अज्ञात चोरों ने चंदे की तिजोरी चोरी करने की घटना को अंजाम दिया। सवेरे लोग नमाज पढ़ने पहुंचे तो तिजोरी चोरी होने की जानकारी मिली तो रोष उत्पन्न हो गया। पुलिस तक बात पहंुची तो धार्मिक स्थल में चोरी जैसी संवेदनशील वारदात को लेकर पुलिस के भी हाथ पांव फूल गये थे। पुलिस कर्मियों ने इस चोरी का पता चलाने के लिए नगर पंचायत पुरकाजी के कंट्रोल रूम का रुख करते हुए चेयरमैन जहीर फारूकी से सम्पर्क किया। 16 फरवरी की रात के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये तो इनमें खुलासा हुआ कि इस रात 1 बजकर 7 मिनट से लेकर 2 बजकर 10 मिनट तक तीन चोरों ने मस्जिद के अंदर से एक कुंटल 30 किलो की तिजोरी चुराई थी। करीब एक घंटा ये चोर मस्जिद में इस वारदात को अंजाम देने के लिए लगे रहे। तीनों एक बाइक पर सवार होकर यहां पहुंचे थे। बस फिर क्या था पुलिस के हाथ पूरा सुबूत और चोरों की पहचान थी, उनकी तलाश शुरू की गई और एनकाउंटर में तीनों को पकड़ लिया गया।

चेयरमैन जहीर फारूकी बताते हैं कि ये पूरी घटना हमारी नगर पंचायत के कैमरों में कैद है। करीब एक घंटे तक तीनों चोर घटना को अंजाम दे रहे थे। दरवाजा नहीं खुला तो दीवार कूदकर एक चोर अंदर दाखिल हुआ। कैमरों की मदद से चोरों तो पकड़े गए हैं उनका जबरदस्त इलाज भी हुआ है लेकिन हमें थोड़ा सा शिकवा अपने उन लोगों से भी है जो दो लोग उस समय वहां से गुजरे हैं, जब तिज़ोरी मस्जिद के बाहर सीढ़ियों पर लेकर चोर खड़े हैं बाइक पर रख रहे हैं और वहां से गुजरने वाले उनसे पूछ भी नहीं रहे हैं कि रात को दो बजे यहां क्या कर रहे हो, कहां के हो तिजोरी कहां ले जा रहें हो। जहीर का कहना है कि सिर्फ पुलिस की ही जिम्मेदारी नहीं बनती है हमें भी कस्बे के प्रति जागरूक रहना चाहिए आगे से कोई भी अंजान आदमी रात बेरात कस्बे में संदिग्ध दिखाई दे तो उस से पूछताछ जरूर करो और पुलिस को तभी फोन करो। सारी रात पुलिस सड़कों पर रहती है, एक जागरूक जिम्मेदार व्यक्ति ने बाइक का फोटो खींच लिया, पूरे कस्बे की तरफ से उनका शुक्रिया, क्योंकि इससे भी पुलिस को मदद मिली। मस्जिद में चोरी करने वाले बदमाशों का अच्छा इलाज करने के लिए पुरकाजी पुलिस का पूरे कस्बे की तरफ से शुक्रिया अदा करते हैं। उनका कहना है कि यह पहला मौका नहीं है, जबकि नगर पंचायत के कैमरों ने पुलिस की मदद कर मामले का संभाला और घटनाओं का खुलासा हुआ। कैमरों का जनता को पूरा फायदा मिल रहा है, पुलिस प्रशासन को भी इनसे राहत है, लेकिन अक्कर ही नंबर दो के काम में लगे कुछ लोग इस व्यवस्था का हमेशा ही विरोध करते रहते हैं। 

इसे भी पढ़ें:  मनमर्जी व्यवस्था-नियम ताक पर रख दूसरे के नाम कर दी पालिका की भूमि

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मनमर्जी व्यवस्था-नियम ताक पर रख दूसरे के नाम कर दी पालिका की भूमिराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  केशव प्रसाद का दौरा निरस्त, भाजपा के सभी कार्यक्रम रद्द

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मेरठ-करनाल हाईवे पर हादसा, एक की मौतजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »