मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियाँ जोरों पर, शुकतीर्थ पहुंचे अधिकारी ने लिया जायजा

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। सोमवार को वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों का एक उच्चस्तरीय दल शुकतीर्थ पहुंचा, जहाँ उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा बंदोबस्त सहित आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री सुरक्षा दल के अधिकारियों और आयोजकों के साथ बैठक करते हुए समीक्षा की।

बता दें कि मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ 11 जून को शुकतीर्थ आ रहे हैं। उनके संभावित कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार दौरा करते हुए व्यवस्था को परखने में जुटे हुए हैं। सोमवार को मेरठ जोन के एडीजी और सहारनपुर मंडल के कमिश्नर सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शुकतीर्थ पहुंचे। यहां अधिकारियों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास सतगुरु समन दास आश्रम का दौरा किया और वहाँ की व्यवस्थाओं की जानकारी आश्रम के प्रबंधक महात्मा गोरधन दास एवं प्रमुख सेवक संदीप दास से प्राप्त की। यहां पर 11 जून को आयोजित होने वाले वार्षिक सत्संग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही वो सहकारी शुगर मिल के फार्म पर भी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। दोनों कार्यक्रमों को देखते हुए अधिकारियों ने सुरक्षा सहित तमाम व्यवस्थाओं को लेकर मंथन किया।

इसे भी पढ़ें:  उत्तराखंड में धर्मान्तरण-दंगा कराने की किसी में हिम्मत नहींः धामी

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त भानु भास्कर अटल कुमार रॉय, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशबंधु, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त) गजेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी जानसठ जयेंद्र सिंह, तहसीलदार सुधा गुप्ता, क्षेत्राधिकारी डॉ. रवि शंकर मिश्रा एवं राम आशीष यादव तथा थाना प्रभारी भोपा ओम प्रकाश सिंह उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जनप्रतिनिधियों में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी ने भी इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, स्वच्छता, मंच व्यवस्था तथा आमजन की सुविधा हेतु की जा रही तैयारियों का गहन निरीक्षण किया। साथ ही स्थानीय प्रशासन को समयब( रूप से समस्त कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें:  गरीब बेटियों के अभिभावक बने सीएम योगीः मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  हापुड़ में एनकाउंटर में मारा गया बिहार का 50 हजार का इनामी डब्लू यादव, STF को मिली बड़ी सफलताराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  दुष्कर्म के आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सीओ करेंगे जांच

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सर शादीलाल डिस्टलरी के दो दिवसीय कांवड़ शिविर का शुभारंभजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »