MUZAFFARNAGAR-संकट में सहारा बन रही पुलिस, मायूस चेहरों पर लौट रही मुस्कान

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा अब भक्तों की भीड़ के कारण एक बड़े मेला का रूप ले रही है। इस बीच भीड़ बढ़ने के कारण कांवड़ियों के साथ घटना भी हो रही है। कहीं कांवड़ खो रही है, तो कहीं सामान गुम हो रहा है, तो कहीं पर अपनी टोली से कोई कांवड़िया बिछड़ रहा है। अंजान शहर में ऐसे संकट के बीच फंसे शिव भक्तों के मायूस चेहरों पर मुस्कान लेकर के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस और प्रशासन एक बड़ा सहारा बन रहा है। पुलिस ने कई बिछुड़ों को मिलाया तो वहीं गुम हुआ सामान भी कांवड़ियों को बरामद कर सौंपने का काम किया जा रहा है।

गंगनहर शिविर से गायब कांवड़िया बरामद

भोपा थाना क्षेत्र के निरगाजनी गंग नहर पनचक्की के पास लगे कावड़ शिविर से एक कावड़िया दिनेश पंडित पुत्र लेखराम निवासी टपूकड़ा अलवर राजस्थान, प्रातः लगभग 3.00 बजे गुम हो गया था। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो भोपा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लगभग 6 घंटे से गायब दिनेश को गंग नहर के निकट बाजरे के खेत से सकुशल बरामद कर उसे उसके कांवडिया साथी सोनू पुत्र अमर सिंह सैनी, गौरव पुत्र सतीश के सुपुर्द कर दिया है, बिछड़े साथी को पाकर तीनों खुश हो गये।

इसे भी पढ़ें:  आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

गुम हुई कांवड़ को बरामद कर शिव भक्त को सौंपा

शनिवार की देर रात्रि थाना खालापार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मिनाक्षी चौक कांवड शिविर के पास से रोहिणी दिल्ली निवासी शिव भक्त वंश कुमार की कांवड़ चोरी हो गयी है। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कांवड़ की तलाश कराई गयी तो उक्त कांवड विकास प्राधिकरण के पास अन्य शिव भक्त के पास मिल गयी। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि भूलवश शिव भक्त द्वारा उक्त कांवड़ को अपनी समझ कर उठा लिया गया था। पुलिस द्वारा दोनों कांवड को वापस कराते हुए शिव भक्तों को सकुशल उनके गंतव्य स्थल के लिए रवाना किया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नगरपालिका के नाम पर बन रहे फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र

पुरकाजी पुलिस ने लौटाया गुम हुआ बैग

थाना पुरकाजी पुलिस को कावंड़ मार्ग पर गस्त के दौरान सूली वाला बाग के पास स्थित एक दुकान के पास 01 बैग लावारिस अवस्था में रखा हुआ मिला, जिसे खोलकर देखा तो उसमें किसी शिव भक्त का सामान रखा हुआ था। पुलिस द्वारा कांवड़ मार्ग पर चल रहे शिव भक्तों एवं कांवड़ शिविर में जाकर प्रचार प्रसार किया गया तो 01 शिव भक्त द्वारा बैग को स्वयं का होना बताया गया। सामान की शिनाख्त के बाद बैग कांवड़िया को सौंप दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  जीनस व के.के. डुप्लेक्स समेत तीन पेपर मिलों के ट्राॅमिल प्लांट किये सील

गुम बैग और मोबाइल मिला तो खिल उठा चेहरा


भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने कांवडिया शंकर लाल शर्मा पुत्र बंशीधर शर्मा निवासी जईपुर राजस्थान का गुम हुआ बैग एवं मोबाइल उस तक पहंुचाने का काम किया। कांवड़ियां ने बताया कि बैग में मोबाइल फोन के अलावा पैसे व कपड़े आदि सामान था, जो पुलिस ने तलाश कर उस तक पहंुचाकर उपकार किया। एसएचओ ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि भोपा थाने पर कांवड़ियों ने सूचना दी थी। इसके बाद टीम को लगाया गया। बैग, फोन और पैसा व अन्य सामान पाकर कांवड़ियां खुश नजर आया और यात्रा पर आगे बढ़ गया। 

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर फर्जी परिवहन अधिकारी बनकर वसूली करने वाले 8 आरोपी दबोचेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  यूपी में लाल खून का काला खेल: मुजफ्फरनगर में चार ब्लड बैंक सील

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नगरपालिका के नाम पर बन रहे फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »