शातिर चोरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। मोबाइल टावरों से बैटरी और अन्य कीमत उपकरणों को चोरी करने में लिप्त अंतर जनपदीय गिरोह के सदस्य चोरी किये गये माल को बेचने के लिए कारों में सवार होकर निकले ही थे कि पुलिस से आमना सामना हो गया। बुढ़ाना पुलिस ने इन बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो इनके द्वारा पुलिस पर गोलियां चला दी गईं। पुलिस ने बदमाशों को माकूल जवाब दिया। इसमें एक शातिर चोर के दोनों पांव में गोलियां लगी और वो गिर गया। पुलिस ने मौके पर घायल चोर के साथ ही तीन बदमाशों को दबोच लिया, जबकि उनके दो साथी बदमाश फरार हो गये। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के साथ ही चोरी के पांच अभियोगों का अनावरण कर इनके कब्जे से अवैध शस्त्र, 46 मोबाइल टावर की बैटरी, 4,000 रूपये नगद व चोरी की घटना में प्रयुक्त 02 कार भी बरामद की हैं।

सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना बुढ़ाना आनन्द देव मिश्र के नेतृत्व में रविवार को पुलिस टीम द्वारा मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने के पांच मामलों का खुलासा करते हुए मोबाइल टावर से बैटरी और अन्य उपकरण चोरी करने वाले अन्तर्रजनपदीय गिरोह के 03 शातिर चोरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इसमें एक बदमाश पुलिस की जवाबी कार्यवाही में गोली लगने से घायल हुआ है। सीओ बुढ़ाना ने बताया कि 26 अक्टूबर को विकास कुमार पुत्र परमाल सिंह निवासी ग्राम घरोण्डा जनपद करनाल हरियाणा द्वारा थाना बुढ़ाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि मेरठ करनाल हाईवे पर स्थित इण्डस भारती कम्पनी के मोबाइल टावर से बैटरी चोरी की गई है। घटना का अनावरण करने हेतु पुलिस टीमों का गठन कर चोरों की तलाश की जा रही थी।

इसे भी पढ़ें:  गोवर्धन पर्व पर भक्तों को प्रसाद बांटने निकले मंत्री कपिल देव

इसी बीच रविवार को सुबह पुलिस टीम क्राउन पब्लिक स्कूल के सामने संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान 02 कार सवारों को रूकने का इशारा किया गया, परन्तु वो ग्राम विज्ञाना के रास्ते पर वाहनों को मोड भागने लगे। कुछ आगे जाकर कार रोककर उसमें से उतरे लोग पुलिस पर फायरिंग करते हुए ईंख के खेतों की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी, जिसमें एक अभियुक्त घायल हो गया तथा उसके अन्य साथी फरार हो गये। इनमें से 02 शातिर बदमाशों को कांबिग के दौरान गिरफ्तार किया तथा अन्य फरार 02 अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है। सीओ ने बताया कि पुलिस की गोली लगने से शातिर बदमाश फुरकान पुत्र यामीन निवासी ग्राम अकबरपुर सन्हेटी थाना कैराना, शामली घायल हुआ, उसको तत्काल ही उपचार दिलाने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके साथी कामिल पुत्र यामीन निवासी ग्राम पठेड़ थाना कैराना, शामली और फुरकान पुत्र फारूक निवासी कैथवाली मस्जिद कस्बा व थाना बुढ़ाना भी गिरफ्तार किये गये, जबकि शातिर चोर मुसैय्यद पुत्र रकमुद्दीन और राशिद पुत्र अलीशेर निवासीगण ग्राम अकबरपुर सन्हेटी थाना कैराना, शामली फरार हो गये हैं।

सीओ ने बताया कि ये बदमाश एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं, जिसके द्वारा मोबाइल टावरों से बैटरी व अन्य कीमती उपकरण चोरी करने की घटना की जाती हैं। इनके द्वारा अलग-अलग राज्यों व जनपदों में मोबाइल टावरों से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया हैं। ये बदमाश दिन में मोबाइल टावरों की रेकी करने के बाद रात में मोबाइल टावरों से बैटरी व अन्य उपकरण चोरी कर उन्हे बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता हैं। रविवार को भी ये बदमाश दो कारों में सवार होकर चोरी किये गये उपकरण बेचने के लिए जा रहे थे। इन बदमाशों ने हाल ही में सरूरपुर मेरठ, नानौता सहारनपुर, थानाभवन शामली और मुजफ्फरनगर के फुगाना तथा बुढ़ाना थाना क्षेत्रों में मोबाइल टावरों से चोरी की घटना की, जिनका खुलासा पुलिस ने किया है। फुरकान शातिर चोर है और उसके खिलाफ 10 मुकदमे दर्ज पाये गये हैं। इन बदमाशों को दबोचने वाली पुलिस टीम में उन निरीक्षक सन्दीप कुमार, ललित कुमार, सुमित कुमार और गोबिन्द के अलावा हैड कांस्टेबल नीरज त्यागी, संजय, सुनील, कांस्टेबल नकुल, मोहित कुमार, अनुज कुमार, अंकुर कुमार और राजवीर शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  शिव मंदिर में मूर्ति को किया खंडित, पूरा गांव कर रहा पुलिस की प्रशंसा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कंपनी के नाम पर शहर के मौहल्लों से हो रही अवैध वसूलीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  गोवर्धन पर्व पर भक्तों को प्रसाद बांटने निकले मंत्री कपिल देव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-45 करोड़ के विकास कार्य कराने को पालिका ने बनाया प्लानजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »