MUZAFFARNAGAR-शातिर बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, पांच गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शाहपुर पुलिस की बदमाशों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक बदमाश पुलिस कार्यवाही के दौरान गोली लगने के कारण घायल हो गया। पुलिस ने पकड़े गये बदमाशों के कब्जे एवं निशादेही से चोरी की 08 मोटरसाइकिल, 02 स्कूटी सहित अवैध शस्त्र और वाहनों का अन्य सामान बरामद किया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष थाना शाहपुर के नेतृत्व में बुधवार की देर रात्रि में थाना शाहपुर पुलिस की बरवाला रोड पर बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के 01 अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा 02 अभियुक्तों को कॉम्बिंग के दौरान पकड़ा गया। इन बदमाशों के कब्जे एवं निशादेही के आधार पर चोरी के दस वाहन बरामद किये गये हैं। पुलिस को बीती रात सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश क्षेत्र में आ रहे हैं। इस पर चैकिंग शुरू की गई तो बरवाला की तरफ से 01 मोटरसाइकिल पर सवार 03 व्यक्ति आते दिखाई दिए, रुकने का इशारा किया गया तो अचानक पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल सवारों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की निय़त से फायर करते हुए भागने लगे।

इसे भी पढ़ें:  हिंदू समाज में बढ़ रहा ललित मोहन का मोह, क्रांतिसेना से जुड़े सोनू और मनोज

इसके बाद इनको घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में टीटू उर्फ सागर पुत्र भगवानदास निवासी बहरामपुर थाना जानी मेरठ घायल हुआ है। जबकि इसके साथी सादिक पुत्र शमशाद निवासी ग्राम बहरामपुर, शाहनवाज पुत्र सलाउद्दीन निवासी भोला मेरठ, शाहरुख पुत्र बिलाल निवासी ग्राम थिरोट थाना रोहटा मेरठ और मुन्ना पुत्र यासीन निवासी ग्राम भोला थाना जानी मेरठ को गिरफ्तार किया गया है। शातिर बदमाश टीटू 14 मुकदमे दर्ज पाये गये हैं। बताया कि ये सभी बदमाश शातिर किस्म के अन्तर्जनपदीय वाहन चोर प्रवृत्ति के अपराधी हैं, जिनके द्वारा जनपद गौतमबु( नगर, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर आदि जनपदों में वाहन चोरी की घटनाएं की गयी हैं। इनको पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष दीपक चौधरी, एसएसआई सुभाष यादव, एसआई गजेंद्र सिंह, हैड कांस्टेबल महेंद्र चौधरी, प्रेम चंद शर्मा, कांस्टेबल शिवम यादव, )तिक कुमार, सोनू कुमार, अनिल कुमार और नितेश कुमार शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  पति के समलैंगिक सम्बंध: पत्नी ने दर्ज कराया छह ससुरालियों पर मुकदमा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका के टैंडर निरस्त प्रकरण में बैठी जांचराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  नोएडा में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, फॉर्च्यूनर में जली लाश

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पति के समलैंगिक सम्बंध: पत्नी ने दर्ज कराया छह ससुरालियों पर मुकदमाजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »