जैमर लगी कार में घूम रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो को लगी गोली

मुजफ्फरनगर। उत्तर-प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक हैरान करने वाला सामने आया है। यहां पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। वहीं एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि तीनों बदमाश जैमर लगी कर में घूम रहे थे ताकि पुलिस इन्हें ट्रेस ना कर पाए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो फायरिंग कर भागने लगे। जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए।

नई मंडी कोतवाली पुलिस की तीन बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों और से गोलियां चली, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। घायल दोनों बदमाशों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया व इनके तीसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों बदमाश जैमर लगी कर में घूम रहे थे ताकि पुलिस इन्हें ट्रेस ना कर पाए। नई मंडी कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह वर्मा के मुताबिक देर रात भोपा रोड पुल के पास चेकिंग के दौरान एक होंडा कंपनी की एस्कार्ड कार को रोकने का इशारा किया गया। तो उसमें सवार लोगों ने रफ्तार तेज कर दी पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

घेराबंदी कर पुलिस ने गोलियां चलाई तो एक स्थान पर कार्य को रोककर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की पुलिस की तरफ से की गई जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए जबकि उनका तीसरा साथी भी मौके से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपित कादिर, आबिद और शाहरुख गाजियाबाद जिले के थाना मसूरी क्षेत्र के गांव नाहल के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से बरामद कार में जैमर लगा मिला है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पुलिस से बचने के लिए ही जैमर लगाया था ताकि उन्हें ट्रेस न किया जा सके। आरोपितों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं जिनमें सर्वाधिक 12 मुकदमे कादिर के खिलाफ हैं। इनके कब्जे से तमंचों के अलावा 18 एटीएम भी बरामद हुए हैं, जो अलग अलग स्थानों पर कारों से चोरी किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  अचानक लगे कैंटर के ब्रेक, डीजे और जनरेटर में दब गए कांवडिए, एक की मौत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आधी रात मलबे से आई आवाज, मैं जिन्दा हूं, बचा लो!राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मंत्री अनिल कुमार का वादा समाज करेगा एनडीए को वोट, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया के खिलाफ हूटिंग

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शुकतीर्थ आ रही सरकार, गंगा की जलधारा बीमारजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »