MUZAFFARNAGAR-चुनाव को देखते हुए पुलिस अलर्ट, शातिरों पर नजर

मुजफ्फरनगर। जनपद में आगामी लोकसभा चुनाव-2024 एवं महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन स्थित यातायात सभागार कक्ष में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी में पूरी तरह से अलर्ट रहने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने शातिरों की निगरानी करने और मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करने पर जोर दिया।

रिजर्व पुलिस लाइन सभाकक्ष में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सभी को क्षेत्र के टाॅप-10, हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके क्रियाकलापों की निगरानी करने, असामाजिक तत्वों पर विधिक कार्यवाही करने, अपने-अपने थाना क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करने, मतदान केन्द्रों पर सुगम आवागमन व्यवस्था बनाने, थानाक्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रहरियों, पुलिस मित्रों आदि के साथ गोष्ठी आयोजित कर आपसी समन्वय स्थापित करने सहित थानाक्षेत्र में शराब, खनन, पशु तस्करी, शस्त्र तस्करी, आदि अपराधो में संलिप्त अपराधियों के विरु( अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने, अपराधी के विरू( उत्तर प्रदेश गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम की धारा-3 की कार्यवाही करने तथा साथ ही वांछित अभियुक्तों की टीम गठित कर गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त सभी को निर्देशित किया गया कि वह अपने-अपने सर्किलध्थानाक्षेत्रों में नियमित रुप से पैदल गश्त कर स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित करें व संभ्रान्त लोगों के साथ गोष्ठी आयोजित करते रहे जिससे भयमुक्त वातावरण में मतदान हो सके। साथ ही मतदाताओं को डराने, धमकाने या प्रलोभन देने वाले लोगों की पहचान कर उनके विरु( तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने हेतु भी निर्देशित किया गया। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद के साथ ही समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थाना प्रभारी व प्रभारी चुनाव सैल मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  जनता मोदी के साथ, फिर जीतेंगे विश्वासः कपिल देव

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुतकी का स्वागत, मौलाना अरशद मदनी से हुई खास मुलाकातराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बरेली में तालाब की जमीन पर बने 40 मकान अवैध घोषित, सात दिन में खाली न किए तो होगी बेदखली

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुतकी का स्वागत, मौलाना अरशद मदनी से हुई

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »