सरकारी जमीन पर काट दिए प्लॉट, एसडीएम जानसठ ने चलवा दिया बुलडोजर

मुजफ्फरनगर। जानसठ क्षेत्र के एक गांव में की जा रही प्लॉटिंग की भूमि में तालाब की करीब ढाई बीघा सरकारी भूमि पर भी अवैध कब्जा कर उस पर भी प्लॉट काट दिये गये। इतना ही नहीं एक अन्य स्थान पर महामाई देवी मंदिर की भूमि पर भी कब्जा करते हुए इसको प्लाटिंग में शामिल कर लिया गया। इसी शिकायत पर एसडीएम जानसठ ने शुक्रवार को दलबल के साथ पहुंचकर अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलवा दिया तथा तालाब की खोदाई कराकर सरकारी भूमि को सुरक्षित कराने का काम किया। उन्होंने महामाई मंदिर से भी अवैध कब्जा हटवाया और प्लॉटिंग कर्ताओं को कब्जा करने पर कार्यवाही की चेतावनी दी।

इसे भी पढ़ें:  सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जोशीला वीडियो, हवालात में आते ही अक्ल हुई दुरूस्त

सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटवाने के लिए चलाये जा रहे अभियानों में जुटे प्रशासनिक अफसर लगातार भूमि से अवैध कब्जे हटाकर उनको सुरक्षित करने का काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार ने भी करीब ढाई बीघा सरकार भूमि से अवैध कब्जा हटवाने के लिए कार्यवाही की। एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार ने बताया कि शुक्रवार को तहसील जानसठ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुकल्लमपुरा में अवैध कब्जा हटवाने की कार्यवाही की गई है। यहां पर खसरा संख्या 618 तालाब भूमि की पैमाईश की गयी। पैमाईश के उपरांत यह तथ्य प्रकाश में आया कि आशियाना नामक कॉलोनी में तालाब, रास्ता व कल्लर की करीब 2.5 बीघा जमीन पर भराव कर इस सरकारी भूमि को भी कब्जाते हुए प्लॉटिंग में शामिल कर लिया गया, जिसे शुक्रवार को मुक्त कराया गया है।

इसे भी पढ़ें:  सपा नेताओं ने कावड़ियों को पुष्प वर्षा कर कराया जलपान

उन्होंने बताया कि साथ ही एक अन्य प्लॉटिंग खसरा संख्या 845 की भूमि में महामाई देवी स्थान को भी अवैध प्लॉटिंग में शमिल कर लिया गया था। उक्त स्थान को भी कब्जामुक्त कराया गया। इस दौरान एसडीएम सुबोध कुमार द्वारा क्षेत्रीय लेखपाल को निर्देशित किया गया कि सरकारी भूमि को अतिकमित/विरूपित करने वाले भूमाफियाओं के विरू( अभियोग पंजीकृत करायें। विगत में भी इस तरह का अभियान चलाकर कस्बा मीरापुर की सरकारी सम्पत्तियों को कब्जामुक्त कराया गया है। उन्होंने बताया कि तहसील जानसठ क्षेत्रान्तर्गत समस्त सरकारी जमीनों को चिन्हित कराया जा रहा है ताकि उन्हंे अतिक्रमण मुक्त कराकर भूमाफिया के विरू( सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया जा सके। इस कार्यवाही के दौरान एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार के साथ तहसीलदार जानसठ सतीश चन्द बघेल, नायब तहसीलदार जानसठ अजय सिंह, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक मीरापुर संजीव शर्मा एवं क्षेत्रीय लेखपाल मीरापुर ओमबीर उपस्थित रहे। कार्यवाही के दौरान एसडीएम सुबोध ने अपनी टीम के साथ जेसीबी मंगाकर सरकारी भूमि से कब्जा हटवाने के साथ ही तालाब की खोदाई का कार्य भी शुरू कराया गया। 

इसे भी पढ़ें:  सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल देवबन्द के प्रांगण में महात्मा ज्योतिबाफुले समाज सुधारक,

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  शुकतीर्थ गंगा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, सतीश चंद गोयल अध्यक्ष बनेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पैगंबर की शान में गुस्ताखी पर भड़की जमीयत उलमा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पैगंबर की शान में गुस्ताखी पर भड़की जमीयत उलमाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »