उत्कर्ष के आठ वर्ष देखकर हर्षित हो रहा जनमानसः गुलाब देवी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर नुमाइश मैदान में चल रहे तीन दिवसीय मेला प्रदर्शनी के दूसरे दिन बुधवार को प्रदेश की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आज योगी सरकार के कार्यकाल में हुए जनकल्याण का यह उत्सव है। उत्कर्ष के आठ वर्ष देखकर आज हर जनमानस हर्षित हो रहा है। उन्होंने प्रदर्शनी में लगे स्टॉल्स का भ्रमण करते हुए उनकी प्रशंसा की और बच्चों के कार्यक्रमों को भी सराहा। उन्होंने लोगों से इस अवसर का भरपूर फायदा उठाते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी उनको प्रेरित किया।

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार को आठ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रदेश भर में जश्न का आलम है। हर जिले में तीन दिवसीय मेला आयोजित कर लोगों को इन आठ वर्षों के दौरान जनकल्याण के साथ ही प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास के पथ पर अग्रणी रहने की उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में नुमाइश मैदान पर भी इस मेला प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है। जिसमें लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही उनको योजनाओं से लाभान्वित करने की व्यवस्था की गई। पात्रों को सम्मानित किया जा रहा है। बच्चों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के साथ ही रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इस मेले का उद्घाटन मंगलवार को जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने किया था।

बुधवार को दूसरे दिन यहां मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और चंदौसी की विधायक गुलाब देवी उपस्थित हुई। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी अभिषेक सिंह ने उनकी अगुवाई करते हुए अभिनंदन किया। आज का दिन पूरी तरह से महिला शक्ति को समर्पित रहा। मंत्री गुलाब देवी के साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में मीरापुर विधायक मिथलेश पाल और खतौली विधायक मदन भैया ने दीप प्रज्जवलित कर मंचीय कार्यक्रमों का प्रारम्भ किया। यहां बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर लोगों तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम किया। वहीं मंत्री गुलाब देवी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न विभागों के स्टॉल्स पर पहुंचकर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा की सरकार की मंशा है की सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को अवश्य मिले। उन्होंने ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा कि स्टालों एवं प्रदर्शनी के माध्यम से मेले में आने वाले लोगों को अपने विभाग की संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध अवश्य कराएं जिससे उनको उस योजनाओं का लाभ मिल सके। उत्तर प्रदेश शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, रोजगार, एवं विकास कार्य की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार निरंतर प्रयास कर रही है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे, उसे उसका लाभ अवश्य मिले।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू नेता विकास शर्मा को जान से मारने की धमकी, फोन पर की गई गाली-गलौच

मुजफ्फरनगर पुलिस का स्टॉल बना आकर्षण, हथियार देख रहे युवा

मुजफ्फरनगर। नुमाइश मैदान में चल रहे तीन दिवसीय मेले में मुजफ्फरनगर पुलिस का स्टॉल हर खास और आम व्यक्ति को आकर्षित कर रहा है। यहां पर पुलिस के आधुनिक स्वरूप से उसके द्वारा प्रयोग किये जाने वाले हथियारों की प्रदर्शनी युवाओं को भा रही है। हथियारों की जानकारी जुटाने के लिए युवा पुलिस कर्मियों से सवाल करते हुए भी नजर आते हैं। व्रज वाहन तो पूरी तरह से सेल्फी प्वाइंट बना हुआ है। साइबर अपराध रोकने के लिए स्टॉल से लोगों को जागरुक किया जा रहा है, तो फायर ब्रिगेड के उपकरण भी लोग देखकर उनके प्रयोग की जानकारी जुटा रहे हैं। यहां पर एकके 47 रायफल से लेकर 9एमएम पिस्टल और टियर गेस, एंटी राइट गन और पुराने से नये आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी पहली बार देखकर लोग उन हथियारों की जानकारी करने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बदला जायेगा नगर पालिका कन्या विद्यालय का नाम

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना में पुलिस और गोकश बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर से विधायक बनी मिथलेश पाल ने ली शपथ

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बदला जायेगा नगर पालिका कन्या विद्यालय का नामजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »