भाजपा के खिलाफ जनता लड़ रही चुनाव, इनकी विदाई तयः चन्द्रशेखर

मुजफ्फरनगर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद ने मंगलवार को कहा कि देश में भाजपा के खिलाफ महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर जनता सीधे चुनाव मैदान में उतरी है। लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ जीत किसी गठबंधन की नहीं, बल्कि जनता की होगी। विपक्ष ने कोई अच्छा काम नहीं किया है, इसलिए जनता ने चुनाव सीधे लड़ा है। आरएसएस और भाजपा शुरू से ही देश के संविधान और आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ रहे हैं और ये लोग आरक्षण को खत्म करने की तैयारी में है। इसी से जनता के बीच विरोध है। केवल धर्म के नाम पर भाजपा ने देश की जनता को ठगा है, इस बार जनता ने इनके प्रोपेगंडा को नकारते हुए आम आदमी के मुद्दों को लेकर वोट किया है। चुनाव परिणाम चौंकने वाले होंगे।

आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी एकता मिशन के प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद मंगलवार को आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कोर्ट में पेशी पर आये थे। पेशी के बाद मीडिया कर्मियों से वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि जिला पंचायत के चुनाव के दौरान उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दायर कराया गया। कहा कि इस चुनाव में पहले दिन से ही डराने धमकाने की राजनीति की गई, जो नहीं डर पाये तो उनको पुलिस के सहारे दबाव में लेने का काम किया गया। बड़े अधिकारियों का दबाव था कि चन्द्रशेखर को चुनाव प्रचार नहीं करने देना है। कोरोना काल के दौरान यह चुनाव हुआ था। हमने अनुमति लेकर सभा की थी, तीन गाड़ियों से प्रचार के लिए आये थे। इसी सभा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सत्ता के दबाव में काम करते हुए आचार संहिता उल्लंघन का झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। इसी को लेकर यहां कोर्ट में पेशी के लिए आये थे।

आजाद समाज पार्टी की जीत को लेकर हुए सवाल का जवाब देते हुए चन्द्रशेखर ने कहा कि बिजनौर जनपद की नगीना लोकसभा चुनाव की भविष्यवाणी नहीं कर सकता हूं, मैं अपने लोगों और जनता से मिल रहे प्यार के कारण यही कहना चाहता हूं कि एक लाख वोटों के अंतर से इस सीट पर हमारी जीत होगी। यही नहीं हम जहां पर भी लड़े वहां कार्यकर्ता ने हर सीट पर बेहतर कायम किया है। 2022 का चुनाव हारने के बाद हमने सम्मान की खातिर चुनाव की तैयारी की और तीन साल में जनता के बीच जाकर खूब मेहनत की है। दो अपै्रल जैसे झूठे मुकदमे लगाकर पुलिस प्रशासन और सरकार ने दलितों पर जुल्म किया है। हम उन मजलूमों की आवाज उठाने का काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  32 घंटे बाद भी मासूम अवि का सुराग नहीं, नाराज़ ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा की शुरूआत से ही मंशा संविधान के प्रति समर्थित नहीं रही है। आज जिस तरह से उन्होंने काम किये हैं और जिस तरह से देश में तानाशाही का दौर चल रहा है तो ऐसे में आरक्षण की व्यवस्था को लेकर एक अविश्वास जनता के मन में पैदा हुआ है और आरक्षण देश में खत्म ही समझिये। 69 हजार पदों पर शिक्षक भर्ती में इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। चन्द्रशेखर ने आरोप लगाते हुए कहा कि 20 हजार पदों पर घोटाला किया है। जिसने इसमें चोरी की उस शिक्षा मंत्री को बचा दिया गया। इसमें 6800 नियुक्तियां गलती मानकर निकाली उन बच्चों को आज तक नौकरी नहीं मिली है। साफ है कि जनता के अधिकारों के साथ ये सरकार घोटाला कर रही है। इसी से जनता में अविश्वास पैदा हो रहा है। कई नेता संविधान बदलने की बात खुलेआम जनसभाओं में कह रहे हैं। साफ है कि ये लोग संविधान को नुकसान पहुंचाने की तैयारी में हैं। इसका खामियाजा भाजपा को इस लोकसभा चुनाव में उठाना पड़ रहा है।

चन्द्रशेखर ने कहा कि भाजपा के खिलाफ गठबंधन नहीं, बल्कि जनता इनके खिलाफ चुनाव लड़ रहा है। महंगाई, बेरोजगारी और कानूनी व्यवस्था में खराबी और अर्थव्यवस्था में गिरावट बड़े मुद्दे हैं, इनको लेकर जनता में विरोध है और जहां भी जीतेगी जनता ही जीतेगी। विपक्ष ने बहुत अच्छा काम नहीं किया है, ऐसे में मैं नहीं कह सकता कि देश में विपक्षी जीत रहा है। ये जनता की ही जीत होगी। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष ने सातवां चरण का चुनाव होना बाकी है। अभी जीत और हार को लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। चुनाव के बाद किसको समर्थन होगा, ये पार्टी ही निर्णय लेगी। बसपा ने सरकार बनाई तो हम उनके साथ भी जाने को तैयार हैं। जितना समर्थन जनता ने भाजपा को देना था, वो दे चुके हैं। ये लोग केवल धर्म के नाम पर ही वोट मांग सकते हैं, ये एक दो बार ही हो सकता है। जनता को इन लोगों ने भावनात्मक स्तर पर ठगा है और जनता ठगी गई है, लेकिन इस बार जनता जागरुक है। जनता महंगाई, बेरोजगारी पर जवाब मांग रही है और वोट दे रही है। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रजत निठारिया, आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष जगदीश पाल सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  अकेले ही लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, किसी पार्टी से नहीं करेंगे गठबंधन- मायावती

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  माया मल्टीप्लेक्स डायरेक्टर प्रणव ने अल्लू अर्जुन को भेंट की मुजफ्फरनगर की रेवड़ीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  32 घंटे बाद भी मासूम अवि का सुराग नहीं, नाराज़ ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  अकेले ही लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, किसी पार्टी से नहीं करेंगे गठबंधन- मायावतीजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »