MUZAFFARNAGAR-बुजुर्ग व्यापारियों के लिए सरकार से मांगी पेंशन योजना

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने रविवार कूकड़ा चौक के निकट, मधुर मिलन पैलेस में अपना वार्षिक प्रांतीय व्यापारी महासम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान यूपी सरकार के मंत्री और स्थानीय सांसद के सामने व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं को उठाते हुए निराकरण की मांग की गई। बुजुर्ग व्यापारियों के लिए सरकार से पेंशन योजना शुरू करने की मांग भी उठी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, चांदनी चौक सांसद प्रवीण खंडेलवाल ;राष्ट्रीय महासचिव कानफैडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्सद्ध सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, नगर पालिका चेरयमैन मीनाक्षी स्वरूप आदि ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान संगठन के संस्थापक अध्यक्ष स्व. नेकीराम गर्ग को पुष्पांजलि अर्पित की गई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने अध्यक्षता तथा संचालन प्रदेश युवा महामंत्री जयवीर सिंह एवं नगर महामंत्री सुमित गर्ग ने संयुक्त रूप से किया।

प्रदेश महामंत्री तिलक राज अरोरा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गर्ग, प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास जैन, प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री अनिल कंसल, प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रदीप भारद्वाज, प्रदेश मंत्री हर्षवर्धन जैन, प्रदेश अध्यक्ष महिला रश्मि गुप्ता एवं संगठन के संरक्षक प्रमुख उद्योगपति अंकुर गर्ग ने मंच के माध्यम से मंत्री और सांसद के समक्ष व्यापारियों की विभिन मांगे रखी, जिनमें मुख्य रूप से व्यापारियों ने मुख्य रूप से 60 वर्ष से ऊपर के व्यापारियों के लिए तत्काल प्रभाव से पेंशन योजना लागू करना, व्यापारियों के स्टाक का बीमा सरकारी स्तर पर होना, जीएसटी की जटिलताओं को समाप्त कर सरलीकरण किया जाना, कमर्शियल विद्युत दरें घरेलू दरों के बराबर करना, व्यापारी की जीवन दुर्घटना बीमा राशि 10 लाख से बढ़कर 20 लाख करना, व्यापारियों को आयुष्मान योजना में शामिल किया जाना, मंडी समिति शुल्क पूर्णतया समाप्त किया जाना, व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस जारी होना और लखनऊ में व्यापार भवन बनाया जाना शामिल है। महासम्मेलन में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री ओमकार अहलावत, जिलाध्यक्ष राम कुमार तायल, नगराध्यक्ष नरेंद्र मित्तल तथा प्रदेश संयुक्त संगठन मंत्री दीपक वर्मा, सतवीर वर्मा, तरणजीत सिंह, राजीव सिंघल, नवीन मित्तल, सुनील सैनी, बागेश अग्रवाल, शिवकुमार चौधरी, यशवीर सिंह राठी, संजय गुप्ता, चिराग गोयल, श्रवण गोयल, हरीश चौधरी, मनमोहन गोयल, हर्ष सिंघल, गंगा रस्तोगी, पवन अग्रवाल, ज्योति मोहन गोयल, सुनील तायल आदि सैंकड़ों व्यापारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  रामपुरी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कॉलेज की पार्किंग में छात्रा पर हमला, कपड़े भी फाड़ेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  ई-रिक्शा हादसाः टोल प्लाजा के पास पलटने से व्यक्ति की मौत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  प्रशांत कुमार यूपी के नए कार्यवाहक डीजीपी बनेजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »