सख्ती के कारण वाल्मीकि समाज की पंचायत विफल, ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के द्वारा शहर की स्वच्छता के लिए दिल्ली की कंपनी को दिये गये डोर टू डोर कूड़ा कलैक्शन के ठेके के विरोध में वाल्मीकि समाज की महापंचायत शनिवार को पुलिस प्रशासन की सख्ती और किलेबंदी के कारण विफल हो गई। बाद में वाल्मीकि समाज की समस्याओं को लेकर सफाई कर्मचारी संघ की ओर से जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन देकर इस प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया।

बता दें कि दिल्ली की कंपनी ने शहर के 55 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलैक्शन का काम शुरू किया गया। पालिका प्रशासन ने 14 महीनों के लिए इस कंपनी को ठेका दिया है। इसके लिए पालिका कंपनी को करीब 90 लाख रुपये प्रतिमाह का भुगतान करेगी। कंपनी के आने के कारण वार्डों में घरों से निजी कर्मचारी के रूप में कूड़ा उठाने वाले वाल्मीकि समाज के लोगों के द्वारा उनका रोजगार छीने जाने का आरोप लगाते हुए विरोध किया जा रहा है। इसको लेकर वाल्मीकि समाज के नेता गुरू गौहर वाल्मीकि ने शनिवार को टाउनहाल में वाल्मीकि समाज की महापंचायत बुलाई गई थी। इसको पालिका के सफाई कर्मचारी संघ ने भी अपना समर्थन दिया था।

वाल्मीकि महापंचायत की खबर पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट नजर आया। शनिवार को सवेरे से ही पुलिस फोर्स के सहारे टाउनहाल मैदान की घेराबंदी कर ली गई थी। मुख्य द्वार पर दो मेटल डिटेक्टर लगाकर दोरागाओं को तैनात किया गया था। इसके साथ ही टाउनहाल मैदान पर पुरुष और महिला पुलिसकर्मी भी भारी संख्या में तैनात कर दिये गये। वही खूफिया विभाग के कर्मचारी भी टाउनहाल में मुस्तैद नजर आये, जो वाल्मीकि समाज के नेताओं से लगातार सम्पर्क में रहे। पुलिस फोर्स की सतर्कता और किलेबंदी के कारण वाल्मीकि महापंचायत पूरी तरह से विफल हो गयी। दोपहर बाद तक भी यहां समाज के लोग ज्यादा संख्या में एकजुट नहीं हुए तो समाज के नेताओं ने टाउनहाल का कार्यक्रम स्थगित कर दिया और फिर कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पहुंचकर सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री मिलन बिडला, गुरू गौहर वाल्मीकि के नेतृत्व में डीएम के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपा गया।

इसमें कहा गया है कि कंपनी को चलाने के लिए समाज सशर्त सहयोग करने को तैयार है। मांग की गयी है कि कंपनी द्वारा नये सिरे से कर्मचारियों की भर्ती बिना सिक्योरिटी के की जाये। कंपनी किसी कर्मचारी का वेतन या पैसा लेकर नहीं भागेगी, इसकी गारंटी दी जाये, कंपनी की नियुक्ति प्रक्रिया में यूनियन का पूर्ण हस्तक्षेप रहेगा, कंपनी में कार्यरत कर्मियों का वेतन सम्मानजनक तय किया जाये, इसमें वाहन चालक के लिए 24 हजार, सुपरवाइजर 25 हजार, सफाई कर्मी के लिए 22500 रुपये निर्धारित किया जाये। केवल वाल्मीकि समाज से ही कर्मचारी रखे जायें। कंपनी के साथ पालिका का अनुबंध सार्वजनिक किया जाये, कंपनी के साथ जुड़े कर्मियों का दुर्घटना बीमा कराया जाये, चार दिन का अवकाश, दुर्घटना होने पर कर्मचारी से वसूली का नियम बदलने, आश्रितों को नौकरी की सुविधा, महिलाओं को रोजगार की मांग की गयी हैं। चेतावनी दी गई कि यदि मांग नहीं मानी गई तो वाल्मीकि समाज और संघ कंपनी का विरोध करता रहेगा। इस दौरान मिलन बिडला, नरेश नन्दन वाल्मीकि, गुरू गौहर वाल्मीकि, शुमभ कुमार, सुमित बिडला, सुगनपाल, प्रभात, मोनू, बबलू, दिलीप चंदेल, रूपिन कुमार, किरण, महेन्द्र सिंह, राजकुमार, लक्ष्मी, राजकुमारी, सुमन आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  पूर्व कैबिनेट मन्त्री सुरेश राणा के नेतृत्व मे थानाभवन मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  बारिश से घर की दीवार गिरी, बाल-बाल बची बच्चियों की जानराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  दलित-पिछड़े समीकरण पर मीरापुर उपचुनाव लड़ेगी भाजपा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  हाईटेंशन विद्युत लाइन सहित सड़क पर गिरे चार खंभे, बाल-बाल बचे लोगजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »