MUZAFFARNAGAR-ऑपरेशन सिंदूर-सभी ने किया सेना के शौर्य को सलाम

मुजफ्फरनगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना की तीनों इकाईयों द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ किये गये संयुक्त अभियान ऑपरेशन सिंदूर की सराहना हर कोई कर रहा है। पाकिस्तान और उसके द्वारा पोषित आतंकवाद को नेस्तानाबूद करने वाली इस कार्यवाही के उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, सपा सांसद हरेंद्र मलिक और भाकियू नेता राकेश टिकैत ने भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करते हुए कहा कि हमें अपनी सेना पर गर्व है। इसके साथ ही अन्य लोगों ने खुशी जताई है।


बुधवार की सुबह जैसे ही मीडिया के जरिये पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना की कार्यवाही की खबर आई, तो हर तरफ हर्ष नजर आया। सोशल साइट पर भी सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोग गर्व की अनुभूति कर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। ऐसे में राजनेता भी पीछे नहीं रहे। समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक ने सोशल साइट फेसबुक पर वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा कि हमें अपनी सेना पर गर्व है। हम उनके पराक्रम और साहस को नमन करते हैं। आतंक के खिलाफ हमारी सेना जिस तरह डटी है, वह पूरे देश को गौरवान्वित करता है। सांसद ने कहा कि सेना पर नाज है। पाकिस्तान को सबक सिखाया जाना चाहिए। उन्होंने फेसबुक पर किए पोस्ट में कहा कि भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर आतंक पर कड़ा प्रहार किया है। कहा कि हमारी एकता, अखंडता और संप्रभुता पर प्रहार करेंगे तो हमें एकजुट होकर मुंह तोड़ जवाब देना आता है। आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में 140 करोड़ भारतवासी भारतीय सेना और सरकार के साथ खड़े है।

इसे भी पढ़ें:  कानपुर शहर में छाया अंधेरा


राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी वीडियो जारी की है। उन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की याद दिलाते हुए कहा कि उस वीभत्स हमले में 26 निर्दाेष पर्यटकों की निर्मम हत्या की गई थी। अब भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान स्थित 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर सख्त संदेश दे दिया है। उन्होंने कहा कि ईंट का जवाब अब पत्थर से नहीं, गोली से दिया जाएगा। कपिल देव अग्रवाल ने इस सर्जिकल ऑपरेशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रणनीतिक सूझबूझ का परिणाम बताया और उन्हें बधाई दी। मंत्री ने कहा कि भारत अहिंसा का पुजारी जरूर है, लेकिन कमजोर या चुप बैठने वाला देश नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की सेनाएं पूरी तरह सक्षम हैं और देशवासियों को और भी सुखद परिणाम देखने को मिलेंगे। कहा कि हम किसी को छेड़ते नहीं हैं, लेकिन जो हमें छेड़ता है, उसे फिर छोड़ते भी नहीं हैं। सेना ने हमें गौरव से भर दिया है। हम छोड़ने वाले नहीं है। कोई देश की अस्तिमा के साथ कैसे खिलवाड़ कर सकता है। ये नया भारत है, घर में घुसकर मारेगा।

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने भी सोशल साइट एक्स पर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पोस्ट करते हुए इसे आतंकवाद के खिलाफ भारत सरकार का मुंहतोड़ जवाब बताया है। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने भी सेना की कार्रवाई को सही ठहराते हुए कहा कि गर्व है हमें अपने देश की सेना पर हमें गर्व है, पाकिस्तान से पनप रहे आतंकवाद को नेस्तानाबूद कर देंगे।

इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार का कबूलनामाः पुलिस भर्ती के नाम पर तीन करोड़ की ठगी


उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा भी बुलंद किया। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने भी फेसबुक वॉल से पोस्ट करते हुए ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन कर इसके लिए हिंद और हिंद की सेना का जयकारा किया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने भी पोस्ट करते हुए गर्व की अनुभूति के साथ अपने संदेश में कहा कि छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं और भारत मां का जयकारा किया। 

इसे भी पढ़ें:  देवबंद के निहालखेड़ी गांव के पास पटाखा फैक्ट्री में भीष्ण विस्फोट

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर सिविल बार एसोसिएशन में सुगंध जैन अध्यक्ष निर्वाचितराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  यूपी के दस सर्वश्रेष्ठ डीएम में शामिल हुए उमेश मिश्रा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कानपुर शहर में छाया अंधेराजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »