विद्युत विभाग में उपभोक्ताओं का खुला शोषणः कृष्ण गोपाल मित्तल

मुजफ्फरनगर। व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपभोक्ताओं का गंभीर शोषण कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में व्यापारियों ने उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता का उनके कार्यालय में घेराव करते हुए ज्ञापन सौंपा और समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में व्यापारियों ने शुक्रवार को विद्युत विभाग के एक्सईएन का घेराव करते हुए समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई और ज्ञापन सौंपा। इसमें व्यापारियों और आम जनता की समस्याओं को उठाते हुए कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं का खुला शोषण किया जा रहा है। विभाग द्वारा थ्री फेस कनेक्शन की बिलिंग का कार्य लगभग गत कुछ माह से प्राइवेट कंपनी को दिया गया है तभी से थ्री फेस उपभोक्ताओं का भरपूर शोषण हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:  25 हजार का इनामी पशु तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार

ज्ञापन में समस्याओं को एक्सईएन के समक्ष उठाते हुए कहा गया कि थ्री फेस उपभोक्ताओं के यहां सेर मीटर रीडर रीडिंग नोट करके ले जाते हैं विद्युत बिल नहीं देते हैं, चार-पांच दिन बाद उपभोक्ता के फोन पर बिल का मैसेज आता है जिसको अधिकांश उपभोक्ता देख नहीं पाते व उनका बिजली बिल समय से जमा नहीं हो पाता तथा देर से जमा होने के कारण उनकी छूट भी खत्म हो जाती है और अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है। कहा गया कि इसी के साथ देखने में आया है कि अधिकांश उपभोक्ताओं के बिल जो बाद में आ रहे है उनमें गड़बड़ी हो रही है। उपभोक्ता के यहां पर प्राइवेट मीटर रीडर के रूप में हर 15 दिन में नया आदमी पहुंच रहा है, जो कहता है कि अब रीडिंग हम लेंगे और 15 से 20 दिन में ही वह दोबारा बिल बना देता है जिसका उपभोक्ताओं को नुकसान हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-विवाद के कारण टली पालिका ठेकों की नीलामी

कहा गया कि अधिकांश घरों में दिन के वक्त महिलाएं रहती हैं। हर 15 दिन में नया आदमी घरों पर पहुंचता है। वह अपने आप को मीटर रीडर बताता है, जिसको वह पहचानते भी नहीं है ऐसे में अनहोनी की आशंका बनी हुई है। पहले उपभोक्ता के यहां रीडिंग लेते वक्त ही उनको बिल दे दिया जाता था जिसको उपभोक्ता द्वारा भी देख लिया जाता था कि उसकी कितनी रीडिंग है उसका बिल ठीक है या नहीं। व्यापारियों ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा प्राइवेट कंपनी को यह काम सौंपे जाने से थ्री फेस उपभोक्ताओं का खुला शोषण हो रहा है व उपभोक्ताओं में जबरदस्त रोष बना हुआ है। अगर विभाग द्वारा यह काम पहले की तरह सुचारू नहीं किया गया तो व्यापार संगठन द्वारा आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, नगराध्यक्ष राकेश त्यागी, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल, पवन वर्मा, प्रवीण जैन, हरिओम शर्मा, राजेंद्र अरोरा, विजय प्रताप सिंह, इकरार फारूकी, सुनील अरोरा, विक्की, भूरा कुरैशी, अशोक शर्मा, मयंक गोयल, विशाल शर्मा सहित अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

इसे भी पढ़ें:  भाकियू तोमर ने सीएमओ कार्यालय को घेरा, लगाये आरोप

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  हिन्दूवादी संगठनों के सैंकड़ों युवाओं ने थामा प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी का हाथराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  गुदड़ी के लाल-मुजफ्फरनगर के नये सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  25 हजार का इनामी पशु तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तारजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »