मंगलवार को जिला मुख्यालय घेरने सड़कों पर उतरेंगे किसान

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं और एमएसपी गारंटी कानून की अपनी मांग को लेकर देशव्यापी आंदोलन की कड़ी में जिला मुख्यालय का घेराव करते हुए प्रदर्शन कर ऐलान कर दिया है। भाकियू अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत की ओर से सात जनवरी को किसानों से जिला मुख्यालय का घेराव करने के लिए अपने अपने वाहनों के साथ सड़कों पर उतरने की अपील की है। इसके साथ ही भाकियू ने प्रयागराज महाकुंभ में किसान कंुभ के नाम से महापंचायत करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 14 जनवरी से 18 जनवरी तक किसानों से प्रयागराज पहुंचने की अपील की गई है।

भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत सिसौली किसान भवन में तय किया गया था कि किसानों की लम्बित चल रही मांगों और समस्याओं पर सरकारों को जगाने के लिए सात जनवरी को देशव्यापी आंदोलन किया जायेगा। इसी कड़ी में भाकियू के अध्यक्ष नरेश टिकैत की ओर से सभी प्रदेशों की कार्यकारिणी को इसके लिए तैयार रहने का संदेश जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सिसौली किसान भवन में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में किसानों की मांगों को लेकर सरकार को जगाने के लिए जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया था। इसी कड़ी में सात जनवरी दिन मंगलवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित सभी प्रदेशों के जिला मुख्यालयों पर किसान घेराव प्रदर्शन करने के लिए उतरेंगे। इस दिन जिला मुख्यालयों पर देशभर के किसानों की लम्बित सभी मांगों को लेकर धरना-प्र्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  अस्थि विसर्जन को जा रहा दिल्ली का परिवार हादसे का शिकार, दो की मौत

केन्द्रीय नेतृत्व ने निर्देश दिया है कि भारतीय किसान यूनियन की सभी प्रदेशों की इकाई इस कार्यक्रम की रूपरेखा बनाकर तैयारी करें। जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने बताया कि मंगलवार को सभी गांवों से यूनियन कार्यकर्ता और पदाधिकारी किसानों के काफिले के साथ कलेक्ट्रेट स्थित डीएम दफ्तर पर धरना प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी किसान एकजुटता के साथ अपने पदाधिकारियों के साथ इसमें शािमल होंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि केन्द्रीय नेतृत्व के द्वारा प्रयागराज महाकुंभ में भी किसानों की समस्याओं को उठाने के लिए किसान कुंभ महापंचायत का ऐलान किया है। इसमें 14 से 18 जनवरी तक किसानों से प्रयागराज पहुंचने की अपील की गई है। इन पांच दिनों में प्रयागराज में महापंचायत होगी और स्नान भी किया जायेगा। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि भाकियू प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत द्वारा किया जायेगा। इस महापंचायत का आयोजन महाकुंभ मेला क्षेत्र में गंगेश्वर थाने के सामने किया जायेगा। राकेश टिकैत ने सभी किसानों से प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे किसान महाकुंभ में पहुंचकर अपने अधिकारों की आवाज को बुलंद करने का आह्नान किया। 

इसे भी पढ़ें:  कीर्ति भूषण से वसूली में जुटी पालिका को नहीं मिल रहा नया पता

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सीतापुर में पत्रकार की हत्या को लेकर पत्रकार संगठनों ने किया प्रदर्शनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  अस्थि विसर्जन को जा रहा दिल्ली का परिवार हादसे का शिकार, दो की मौत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  शिव चौक पर हुड़दंग में तब्दील हुआ जीत का जश्न, बेकाबू हुए उत्साहित युवकजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »