नए साल के पहले दिन दो परिवारों पर टूटा कहर, हादसे में दो दोस्तों की मौत

मुजफ्फरनगर। नए साल का पहला किसी के लिए खुशी तो किसी के लिए गम लेकर आया। यह दिन दो परिवारों के लिए तो कहर ढहा गया। इन दोनों परिवारों में युवा मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम का आलम बना हुआ है। नए साल के पहले ही दिन जनपद की सड़क खून से लाल हो गई। सड़ क हादसे में दो दोस्तों ने अपनी जान गवां दी। ये दोनों दोस्त बुधवार की अलसुबह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। गांव मिडकाली के पास एक अज्ञात वाहन काल बनकर इन पर झपटा और इस वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया और वाहन चालक फरार हो गया। मौके पर पहंुची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं गहरे गमगीन वातावरण में दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान परिजनों में कोहराम मचा नजर आया।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष समेत कई नेताओं पर मुकदमा

जनपद के बुढ़ाना में स्थित बड़ौत मार्ग पर गांव मिडकाली के पास नए साल की अलसुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों दोस्त अपने गांव वापस लौट रहे थे। बुढ़ाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र ने बताया कि बीती रात बागपत जनपद के गांव पुसार निवासी आशीष पुत्र सुभाष अपने दोस्त शामली जनपद के गांव झाल निवासी विवेक पुत्र राजेंद्र के साथ सुबह बाइक से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। हादसे के बाद वहां से गुजरते राहगीरों की सूचना पर बुढ़ाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। शवों का पंचनामा भरकर दोनों शव मोर्चरी भेज दिये गये थे।

इसे भी पढ़ें:  किसान संगठनों ने खरीफ एमएसपी बढ़ोतरी को बताया धोखा

इनके पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर पहचान होने के बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। बागपत और शामली जनपदों से मृतकों के परिजन बुढ़ाना कोतवाली पहुंचे। हादसे में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की आयु 30 से 35 साल के बीच रही होगी। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। दोनों दोस्तों का उनके गांवों में गमगीन वातावरण में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि अभी हादसे की तहरीर नहीं आई है। ये दोनों दोस्त कहां गये थे और कहां से वापस लौट रहे थे, इस सम्बंध में भी पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली है। बताया गया है कि दोनों दोस्त नए साल का जश्न मनाने के लिए मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना आये थे। पुलिस का कहना है कि ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। परिजनों से पूछताछ के बाद ही अधिक जानकारी सामने आएगी, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फरार वाहन चालक की तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  पाकिस्तानी नेताओं की गर्दन लाओ, दस करोड़ का इनाम पाओ!

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत, मासूम बच्ची घायलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एमआईटूसी ने कबाड़ कर दिये पालिका के वाहन, होगी कटौती

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  खनन माफियाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई वाहन किए गए सीजजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »