नाबार्ड के 44वें स्थापना दिवस पर छपार में गूंजा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का नारा

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने मुजफ्फरनगर के पुरकाजी ब्लॉक स्थित बी-पेक्स छपार में अपना 44वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय तरीके से आयोजित किया। इस अवसर पर सहकारी क्षेत्र को सशक्त बनाने, ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहलों पर चर्चा करने के साथ ही ग्रामीणों को वित्तीय साक्षर भी किया गया।

कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त, अरिमर्दन सिंह गौर, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सहकारी समितियों के महत्व और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नाबार्ड की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सहभागियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि अरिमर्दन सिंह ने सहकारिता विभाग की ओर से किसानों के लिए चल रही योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान किसानों ने अपनी समस्याओं को भी अरिमर्दन सिंह के सामने रखा, जिस पर उन्होंने किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने का पूरा आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें:  कबड्डी खिलाड़ी दो सगी बहनों की संदिग्ध मौत से हड़कम्प

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीडीएम नाबार्ड निलय वत्स ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में, नाबार्ड ने एक विशेष और प्रेरणादायक अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” का शुभारंभ किया है। इस अभियान का उद्देश्य न केवल हरियाली बढ़ाना है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनमानस में संवेदनशीलता जगाना और माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करना भी है। उन्होंने इस अभियान के महत्व के बारे में सहभागियों को विस्तार से बताया और उन्हें इसमें सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया।

समारोह का एक महत्वपूर्ण आकर्षण प्राथमिक कृषि त्र्ाण समिति के किसानों को वित्तीय साक्षर करने के साथ ही वित्तीय जागरूक करना था। इस सत्र में क्रिसिल फाउंडेशन क्रिसिल फाउंडेशन की सीबीओ (कैपेसिटी बिल्डिंग ऑफिसर) शीजा खानम ने उपस्थित जनसमूह को वित्तीय साक्षरता के महत्व पर विस्तृत रूप से जागरूक किया। अपने सत्र में, उन्होंने बचत के विभिन्न तरीकों, निवेश के विकल्पों, विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाने और विशेष रूप से बढ़ते साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीकों पर गहनता से प्रकाश डाला। शीजा खानम ने समझाया कि सही वित्तीय ज्ञान ग्रामीण समुदायों को आर्थिक रूप से सशक्त बना सकता है और उन्हें भविष्य की अनिश्चितताओं से निपटने में मदद कर सकता है। इस अवसर पर, नाबार्ड ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई कि वह सहकारी क्षेत्र के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण आजीविका को सशक्त करने और सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  नौ दिसम्बर तक जेल में ही रहेंगे कादिर के भतीजे शाहनवाज और सद्दाम

कार्यक्रम के समापन पर, बी-पेक्स छपार परिसर में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी सहभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस कार्यक्रम में डीडीएम नाबार्ड निलय वत्स, सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त, अरिमर्दन सिंह गौर, डिप्टी एलडीएम प्रभात कुमार गौतम, एफएलसी हेमन्त त्यागी, पेक्स सचिव रविता मलिक, सोसायटी चेयरमैन संजय कुमार त्यागी, डायरेक्टर कुलदीप, अरशद, सहकारी समिति के सदस्य, कृषि विभाग के अधिकारी, एवं अन्य गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण व किसान उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता में योगदान दिया।

इसे भी पढ़ें:  1 अगस्त से बिना फास्टैग वाहनों को देना होगा दोगुना टोल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ईवीएम की निगरानी में रातभर जाग रहे बसपा और सपा कार्यकर्ताराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  1 अगस्त से बिना फास्टैग वाहनों को देना होगा दोगुना टोल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ईवीएम की निगरानी में रातभर जाग रहे बसपा और सपा कार्यकर्ताजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »