अब शिक्षक जानेंगे बच्चों के मन की बात, स्वास्थ्य विभाग ने दिया प्रशिक्षण

मुजफ्फरनगर। इंसान के पहले शिक्षक उसके माता-पिता होते है और दूसरा शिक्षक, जो उसे अक्षर का ज्ञान कराता है। गुरु का मार्गदर्शन ही इंसान को सफलता की ओर ले जाता है, लेकिन अब गुरु शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य को लेकर भी मार्गदर्शन करेंगे। दरअसल गुरुवार को जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिक्षकों को उनकी कक्षाओं में ऐसे बच्चों तक पहुंच बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई जो किसी भी कारण से या तो अवसाद में है या फिर नशे व आत्महत्या जैसे दुस्प्रभावों के इर्द-गिर्द घूम रहे है। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लिनिकल फिजिक्लोजिस्ट अंशिका मलिक और संचालन साईकोथेरेपिस्ट मनोज कुमार ने करते हुए मानसिक रोगों पर प्रकाश डाला। इस दौरान मनोचिकित्सक डा. अर्पण जैन, साईकोथेरेपिस्ट मनोज कुमार, कम्यूनिटी नर्स कपिल आत्रेय व शिक्षक मौजूद रहे।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को मानसिक रोगों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया है और उनकी कक्षाओं में ऐसे बच्चों तक पहुंच बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई जो किसी भी कारण से या तो अवसाद में है या फिर नशे व आत्महत्या जैसे दुस्प्रभावों के इर्द-गिर्द घूम रहे है। ऐसे बच्चों को ढूंढकर उनकी काउंसलिंग की जाएगी और आवश्यकता अनुसार इलाज किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षक 9-10 कक्षाओं के प्रत्येक सेक्शन में मनदूत-लड़का, मनपरी-लड़की बनाएंगे। मनदूत-मनपरी ऐसे बच्चों से बात करेंगे, जो शिक्षक से अपने मन की बात नहीं कह पाते, उनको खोजकर शिक्षक को बताएंगे ताकि जिला अस्पताल के मन कक्ष में उनकी काउंसलिंग की जा सके। कुल 20 मनदूत-मनपरी इस अभियान का हिस्सा बनेंगे। नोडल अधिकारी डा. प्रशांत कुमार ने बताया कि आजकल युवा अपनी पढ़ाई व भविष्य को लेकर चिंतित रहते है, जिसके कारण वह अवसाद में चले जाते है, ऐसे में समय-समय पर उनकी काउंसलिंग होना बेहद जरुरी है। मनोचिकित्सक डा. अर्पण जैन ने बताया कि लोग मानसिक बीमारियों को अलग बीमारी समझते हैं जबकि मानसिक बीमारी एक शारीरिक बीमारी होती है जैसे कई प्रकार की बीमारी का इलाज होता है वैसे ही मानसिक बीमारी के लिए भी एक्सपर्ट बैठे हैं, इसकी जागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं। जिला अस्पताल में निशुल्क इस बीमारी का इलाज है। तनाव सुसाइड का विचार डिप्रेशन एक रोग है तो इनका उपचार भी है। प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को मन कक्ष में ओपीडी की जाती है, जिसमें मानसिक रोगी की काउंसलिंग भी की जाती है।

इसे भी पढ़ें:  14 मार्च को जिले में शाम पांच बजे तक नहीं मिलेंगी देशी-विदेश शराब

साईकोथेरेपिस्ट मनोज कुमार ने बताया कि माता-पिता के बाद बच्चे से सबसे ज्यादा शिक्षक ही परिचित होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए आज शिक्षकों को बताया गया कि 9-10 कक्षाओं के प्रत्येक सेक्शन में मनदूत-मनपरी बनाए जाएं। डा. मनोज ने बताया कि कक्षा में मनदूत-मनपरी ऐसे बच्चों से बात करेंगे, जो शिक्षक से अपने मन की बात नहीं कह पाते, उनको खोजकर शिक्षक को बताएंगे ताकि जिला अस्पताल के मन कक्ष में उनकी काउंसलिंग की जा सके और आवश्यकतानुसार उनका इलाज किया जा सके। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष 24 विद्यालयों का चयन किया जाता है और उनके शिक्षकों को मानसिक रोगों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके अलावा समय-समय पर बच्चों को मानसिक रोगों के बारे में जागरुक भी किया जाता है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक रोगों के बारे में जागरुकता लाना, अवसाद के शिकार लोगों में उम्मीद की किरण जगाना, नजरिया बदलना कुल मिलाकर बेशकीमती जीवन को बचाना है।

इसे भी पढ़ें:  बेहतर शैक्षिक वातावरण बनाने को बीएसए ने सात शिक्षा अधिकारियों का किया तबादला

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  साइड के विवाद में कार सवार सहित भाजपा नेता की पिटाईराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जज्बा-10 दौड़ ने जगाई राष्ट्रवाद की अलख

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  10 हजार Videos, 40 हजार फोटो, खाते में 1.20 करोड़, अश्लील सामग्री बेचने वाला इंजीनियर गिरफ्तारजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »