MUZAFFARNAGAR-जिला चित्सिालय में अब होगी ईएनटी की पढ़ाई

मुजफ्फरनगर। अभी तक केवल उपचार और प्रशिक्षुओं को इंटर्नशिप में चिकित्सीय प्रशिक्षण देने के लिए पहचान बनाने वाले जिला चिकित्सालय पुरुष में अब एमबीबीएस में ईएनटी पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को शिक्षित करने का काम भी किया जायेगा। इसके लिए जिला चिकित्सालय पुरुष मुजफ्फरनगर को ईएनटी विभाग में पोस्ट एमबीबीएस डिप्लोमा (डीएलओ एनबीईएमएस) पाठ्यक्रम के लिए मंजूरी मिली है। इसको लेकर जिला चिकित्सालय में हर्ष का वातावरण बना हुआ है। इस उपलब्धि के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने सभी चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों को बधाई दी है।

इसे भी पढ़ें:  “अब वो कभी नहीं मिलेंगे…” ताबूत से लिपटकर रोती रही मां, देहरादून हादसे में मेजर शुभम शहीद

जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर में ईएनटी विभाग में पोस्ट एमबीबीएस डिप्लोमा (डीएलओ एनबीईएमएस) पाठ्यक्रम के लिये डिप्लोमेट आफ नेशनल बोर्ड (नेशनल बोर्ड आफ ऐजुकेशन) द्वारा संचालित कोर्स को चलाने की अनुमति मिल गई है। इसके लिये जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर द्वारा विगत वर्ष आवेदन किया गया था, जिसके उपरान्त विशेषज्ञों द्वारा जिला चिकित्सालय का डीएनबी संचालन हेतु मुल्यांकन किया गया एवं 12 अपै्रल 2024 को डिप्लोमेट आफ नेशनल बोर्ड (नेशनल बोर्ड आफ ऐजुकेशन) द्वारा जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर ईएनटी विभाग में पोस्ट एमबीबीएस डिप्लोमा (डीएलओ- एनबीईएमएस) हेतु 01 सीट के लिए मंजूरी दे दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  दस-दस साल पुराने मुकदमों में फरार आरोपियों को दबोचा

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर डा. राकेश कुमार द्वारा बताया गया कि जिला चिकित्सालय में डीएनबी पाठ्यक्रम शुरू होने से चिकित्सालय में और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायी जा सकेंगी एवं चिकित्सकों की कमी दूर होगी। ईएनटी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. राकेश कुमार (ईएनटी सर्जन) द्वारा छात्रों को पढ़ाया जायेगा। इस उपलब्धि के कारण जिला चिकित्सालय में हर्ष का वातावरण बना हुआ है। मंजूरी मिलने के बाद ईएनटी सर्जन डा. राकेश कुमार और अन्य कर्मचारियों ने सीएमएस कार्यालय पहुंचकर इस उपलब्धि पर खुशी का इजहार किया। इस दौरान सीएमएस डा. राकेश कुमार, विभागाध्यक्ष डा. राकेश कुमार (ईएनटी सर्जन), डा. विनीत कौशिक, कोआर्डिनेटर डीएनपी, अनिल कुमार, फार्मासिस्ट, मौ. हारूण, फार्मासिस्ट, श्रीमती अखिलेश त्यागी मैट्रन एवं रजत शर्मा कम्प्यूटर आपरेटर आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जानसठ हादसे में मुकदमा दर्ज, मालिक और ठेकेदार गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  दस-दस साल पुराने मुकदमों में फरार आरोपियों को दबोचा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बारिश से घर की दीवार गिरी, बाल-बाल बची बच्चियों की जानजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »