भरतिया कालोनी मकान प्रकरण में अब सभासद भी कूदे

मुजफ्फरनगर। आवाम-ए-हिन्द पार्टी नामक संगठन चलाने वाले मौहम्मद नदीम सहित दूसरे समुदाय के कुछ लोगो के द्वारा शहर के हिन्दू बाहुल्य इलाके भरतिया कालोनी वाल्मिकी बस्ती में एक मकान खरीदने के प्रकरण में स्थानीय लोगों और हिन्दूवादी संगठनों के नेताओं के साथ अब नगरपालिका परिषद् के सभासद भी कूद पड़े हैं। भाजपा युवा नेता विकल्प जैन के साथ बुधवार को सभासदों और अन्य लोगों ने डीएम और एसएसपी से मिलकर प्रकरण में कई गंभीर बिन्दुओं को उठाते हुए आरोप लगाया कि इस मकान खरीद में बड़े पैमाने पर स्टाम्प चोरी कर सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाई गई है। इसकी उच्च स्तरीय जाँच कराकर कार्यवाही की मांग की।

बता दें कि नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भरतिय कालोनी की वाल्मीकि बस्ती में पूर्व विधायक के मकान के आसपास एक मकान को मौहम्मद नदीम आदि द्वारा खरीदा गया है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा मकान खरीदने को लेकर हंगामा खड़ा किया हुआ है। हिन्दूवादी संगठनों के लोग लगातार इसमें प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को भाजपा युवा नेता और पूर्व सभासद विकल्प जैन के साथ पालिका के अन्य सभासदों व हिन्दूवादी संगठनों के नेताओं ने डीएम और एसएसपी से मिलकर मामले में कई बिन्दुओं को उठाते हुए जांच की मांग की। इस दौरान डीएम को दिये गये ज्ञापन में कहा गया है कि यह मकान बजरिये बैनामा नदीम आदि ने आवासीय श्रेणी में खरीदा है, जबकि इसका उपयोग राजनैतिक पार्टी का कार्यालय खोलकर गैर आवासीय कार्य के लिए किया जा रहा है।

इसलिए स्टाम्प शुल्क गैर आवासीय श्रेणी का बनता है, जो चोरी किया गया है। इस मकान का वास्तविक क्षेत्रफल छिपाया गया है। मकान 475 वर्गगज में बना है, जबकि स्टाम्प मात्र 333 वर्ग गज का दिया गया है। मकान में लगे सामान पर भी स्टाम्प की चोरी की गई है। आप निर्मित व गैर-निर्मित भूमि की पैमाईश करायेंगे तो स्टाम्प चोरी देखकर दंग रह जायेंगे कि किस तरह स्टाम्प चोरी करने वाले गिरोह सक्रिय हैं। कहा गया कि किसी भी बड़े बैनामे की जाँच स्वयं उच्चस्तरीय अधिकारी करते है, जिन्हें की गई स्टाम्प चोरी का 10 गुना वसूलने की पावर है। चूंकि यह प्रकरण बेहद संगीन और गम्भीर है, ऐसे में जिलाधिकारी से उच्च स्तरीय अधिकारियों की टीम गठित करते हुए प्रकरण की जांच कराने के साथ ही जुर्माना लगाकर उसकी वसूली करने की मांग की गई है। एसएसपी से भी ज्ञापन देकर स्टाम्प चोरी करने वालों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में भाजपा नेता विकल्प जैन, पालिका सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, हिन्दूवादी नेता संजय मिश्रा, ललित माहेश्वरी, नरेन्द्र पंवार, देवेन्द्र चौहान, अर्जुन कश्यप आदि शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  पालिका में खरीदी जा रही एलईडी लाइटों का नमूना फेल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  नालों पर अतिक्रमण देख भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूपराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भेड़-बकरियों के साथ अधिकार पाने सड़कों पर उतरा धनगर समाज

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  नालों पर अतिक्रमण देख भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूपजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »