हेल्थ रैंकिंग में नम्बर वन बनने से चूका मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा इस माह में जारी स्वास्थ्य डैशबोर्ड रैंकिंग में जनपद मुज़फ़्फ़रनगर ने पूरे उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जनस्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश के 75 जिलों में से मुज़फ़्फ़रनगर का कंपोजिट स्कोर 0.72 रहा है। प्रदेश में इस माह प्रथम स्थान हाथरस जनपद का है, जिसका कंपोजिट स्कोर 0.72 ही है लेकिन अल्फाबेट के हिसाब से हाथरस का नाम पहले आता है। इसलिए हाथरस को प्रथम स्थान पर रखा गया है।

इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसा-मुजफ्फरनगर के बीएसएफ जवान की मौत

इस उपलब्धि पर जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहारू यह उपलब्धि जनपद के स्वास्थ्य विभाग की समर्पित टीम, सभी स्वास्थ्यकर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं, और जनता के सहयोग का परिणाम है। पिछले माह जनपद की प्रथम रैंक आई थी,हम सभी को गर्व है कि हम प्रदेश स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी बनकर निरंतर उभर रहे है।

सीएमओ ने बताया कि एचआईवी जांच वर्ग में 100 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं की एचआईवी स्क्रीनिंग कर जिले ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूर्ण टीकाकरण के लिए 100 प्रतिशत बच्चों को बीसीजी, पेंटावेलेंट और मीजल्स के टीके देकर जिले ने फिर एक बार प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्थागत प्रसव दर में लगातार सुधार देखा गया। बताया कि हेल्थ रैंकिंग के लिए पुरकाज़ी, मुज़फ़्फ़रनगर सदर और जानसठ ब्लॉक सर्वाेत्तम प्रदर्शन करने वाले क्षेत्र रहे हैं। हालांकि कुछ ब्लॉकों जैसे खतौली, मुज़फ़्फ़रनगर नगरीय और बघरा में अपेक्षित सुधार की आवश्यकता चिन्हित की गई है। इस पर सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि हमने इन ब्लॉकों की स्थिति की समीक्षा प्रारंभ कर दी है। जल्द ही इन क्षेत्रों के लिए विशेष निगरानी और प्रोत्साहन योजनाएं लागू की जाएंगी, ताकि हर क्षेत्र स्वास्थ्य सेवाओं में समान रूप से सशक्त हो सके। सीएमओ ने इस उपलब्धि के लिए ने सभी चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई दी।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में युवक ने किया लाइव सुसाइड, दहल गये लोग

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी को लेकर मुकदमा दर्जराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ वकीलों ने की कचहरी में हड़ताल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  खतौली में युवक ने किया लाइव सुसाइड, दहल गये लोगजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »