शहर में दस हजार पेड़ लगायेगी पालिकाः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की ओर से शहर को हरा भरा बनाने के लिए हरित संकल्प को धरातल पर लाते हुए इस बार वृक्षारोपण अभियान में दस हजार पेड़-पौधों का रोपण करने की तैयारी कर ली है। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पर्यावरण संरक्षण की नीति के तहत शहर के 55 वार्डों में चिन्हित 24 स्थानों पर वृक्षारोपण की पूरी विस्तृत कार्ययोजना तैयार करते हुए पालिका अधिकारियों को सभासदों के साथ मिलकर पौधारोपण करने के निर्देश दिये हैं। इसके लिए पालिका के वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत नौ जुलाई को कम्पनी बाग से की जायेगी।

वृक्षारोपण में नगरीय निकायों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रविवार को शाम प्रदेश के सभी निकायों के अध्यक्ष और अधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग करते हुए नौ जुलाई से आरम्भ हो रहे वृक्षारोपण अभियान 2025-25 के सफल क्रियान्वयन के सम्बंध में निर्देश दिये। पालिका सभाकक्ष में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने भी बोर्ड सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ इस मीटिंग में प्रतिभाग किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए कहा कि ये वृक्षारोपण अभियान सरकार का पर्यावरण संरक्षण की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम का आह्नान करते हुए पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लोगों में एक भावनात्मक प्रेरणा जागृत की है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका लाइट खरीद में फंसे शिकायतकर्ता सभासद

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान में पालिका को शहरी क्षेत्र में 9932 पेड़ लगाने का लक्ष्य शासन से आवंटित हुआ है। इसके लिए पौधे भी प्राप्त हो चुके हैं और पालिका ने इनका रोपण करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाकर 24 स्थान चिन्हित किये हैं, इनमें वेदांता, वैशाली, वसुन्धरा, सुरेन्द्रनगर जैसी पॉश कालोनियों के साथ ही किदवईनगर एसटीपी प्लांट, नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज, भोपा रोड और एटूजेड रोड डिवाईडर, कच्ची सड़क व रुड़की रोड डिवाईडर, कांशीराम कालोनी सरकूलर रोड व खान्जापुर कालोनी, जनकपुरी श्मशान घाट, वहलना, सुभाषनगर, कूकड़ा, कृष्णापुरी, नई मंडी स्थल, प्रेमपुरी गांधी पार्क आदि शामिल हैं। कुछ स्थानों पर वृक्षारोपण का काम शुरू कर दिया गया है, लेकिन नौ जुलाई को वृक्षारोपण के लिए कमला नेहरू वाटिका कम्पनी गार्डन से पालिका अध्यक्ष पर्यावरण संरक्षण का वृहद अभियान भी शुरू करने जा रही हैं।

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने भोपा रोड स्थित विश्वकर्मा चौक डिवाइडर पर चल रहे वृक्षारोपण कार्य का भी निरीक्षण किया तथा स्वयं अपने हाथों से पौधारोपण कर पालिका की शहर के लिए हरित संकल्प की इस मुहिम में सभी की सहभागिता का प्रेरणादायी संदेश देने का काम किया। उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा विश्वकर्मा चौक से दिल्ली देहरादून हाईवे बाईपास तक बने डिवाइडर पर 250 पौधे लगाए जा रहे हैं, जो न सिर्फ शहर की सुंदरता बढ़ाएंगे बल्कि प्रदूषण को भी कम करेंगे। सभी से योगदान की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति एक पेड़ ज़रूर लगाएं और पर्यावरण को बचाने में अपना योगदान दें। 

इसे भी पढ़ें:  SUCIDE CASE-ऑनलाइन गेमिंग के कारण सिपाही रूपेन्द्र ने दी जान

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  SUCIDE CASE-ऑनलाइन गेमिंग के कारण सिपाही रूपेन्द्र ने दी जानराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  देश की खातिर खून का एक-एक कतरा न्यौछावरः नरेश टिकैत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  रिफाइंड से बनाया जा रहा था पनीर, नष्ट करायाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »