पालिका पकड़ेगी उत्पाती बन्दर, बाद में आयेगा आवारा कुत्तों का नम्बर

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में एक बार फिर से चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पूरे शहर के विकास की अपनी नीति को जाहिर करते हुए सबका साथ-सबका विकास की प्राथमिकता पर 55 वार्डों में करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से 100 विकास कार्य कराने का प्रस्ताव सोमवार को हुई बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से पारित कराया। एजेंडे में शामिल कुल 58 में से 56 प्रस्ताव करीब 50 मिनट चली बोर्ड मीटिंग में सर्व सहमति से पारित हुए। पथ प्रकाश और जलकल विभाग के दो प्रस्ताव सभासदों के ऐतराज के कारण निरस्त कर दिये गये हैं। इनमें सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू कराने, 50 आउटसोर्स सफाई कर्मचारी बढ़ाने, कर्मचारियों के देयकों का भुगतान, 3 हजार स्ट्रीट लाइटों की खरीद, श्मशान घाट के लिए परोपकारी समिति को अधिकार देने के कार्य शामिल हैं। बोर्ड मीटिंग में पांच सभासद गैर हाजिर रहे। इस दौरान सभासद निर्माण, स्वास्थ्य, पथ प्रकाश एवं जलकल विभाग के अफसरों की कार्यप्रणाली से काफी नाराज दिखाई दिये।

पालिका सभागार में सोमवार को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की अध्यक्षता में उनके कार्यकाल की छठी बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। ईओ हेमराज सिंह ने वंदेमात्रम के बाद सदन के समक्ष एजेंडा प्रस्तुत किया। पालिका बोर्ड बैठक में जलकल विभाग के प्रस्तावों को लेकर सबसे ज्यादा शिकायत सभासदों की ओर से सदन में रखी गयी। इनमें सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, योगेश मित्तल, मौ. खालिद ने ऐतराज जताया। प्रस्ताव संख्या 196 में पेयजलापूर्ति के लिए आउटसोर्स पर कर्मचारी रखने के प्रस्ताव में आरोप लगाया कि 3 प्रतिशत बिलों पर जब टैण्डर आया तो विभाग ने निरस्त कर दिया और अब 7 प्रतिशत बिलो वाला टैंडर पारित कराने का प्रस्ताव लाया गया है। यह सदन को गुमराह करने का मामला है। सभासदों की शिकायत पर प्रस्ताव संख्या 196 निरस्त किया गया। सात दिन में दोबार टैण्डर निकालने पर सहमति बनी। इसके साथ ही पथ प्रकाश विभाग के प्रस्ताव संख्या 217 के तहत पालिका में विद्युत फीटिंग के लिए दो इलैक्ट्रिक पैनल काॅपर वायर सहित लगाने के प्रस्ताव का भी सभासदों ने विरोध किया। उनका कहना था कि पूरी बिल्डिंग की फीटिंग का प्रस्ताव पूर्व बैठक में पारित हुआ था और कार्य भी किया जा रहा है। तब यह उसमें क्यों शामिल नहीं किया गया। इसके विभागीय अधिकारियों व कर्मियों की लापरवाही बताते हुए सदन ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव निरस्त करा दिया। सहमति बनी कि संशोधन के साथ अगली बैठक में यह प्रस्ताव लाया जायेगा।

शहर के 55 वार्डों में 124 निर्माण कार्यों में से शेष 50 में से 44 कार्यों की निविदा स्वीकृति का प्रस्ताव भी पारित हुआ। इसके साथ ही छह निर्माण कार्यों के लिए निविदा आमंत्रित की गई हैं। वहीं नये सिरे से 55 वार्डों में 100 विकास कार्यों के लिए चेयरपर्सन ने प्रस्ताव पारित कराया। इसके लिए सीसी सड़क और आरसीसी नालियों के अलावा अन्य निर्माण कार्यों पर 12 करोड़ 93 लाख 77 हजार 500 रुपये का व्ययानुमान बनाया गया है। एक बार फिर सभी वार्डों में समान नीति के तहत काम देकर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने विपक्ष का भी दिल जीत लिया। वार्डों में काम मिलने पर विपक्ष भी खुश नजर आ रहा है। सफाई व्यवस्था को और सुधारने के लिए आउटसोर्स पर वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 50 सफाई कर्मचारी बढ़ाने का भी निर्णय लिया है। वार्डों में समान अनुपात में सफाई कर्मचारी तैनात करने पर भी सहमति बनी।

पालिका के सभी विभागों के कर्मचारियों को 14.36 लाख रुपये महंगाई भत्ते के रूप में मिलेंगे तो वही 1.74 करोड़ रुपये के बजट से शहर की पथ प्रकाश व्यवस्था सुधारने के लिए 03 हजार नई एलईडी लाइट खरीदी जायेंगी। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए दिल्ली की कंपनी को ठेका दिया है। बोर्ड ने इसे स्वीकृति प्रदान की। फरवरी से कंपनी काम शुरू करेगी। इसके लिए पालिका 14 महीनों में करीब 13 करोड़ रुपये का भुगतान कंपनी को करेगी। वहीं शहरी क्षेत्र में बन्दर पकड़ने के लिए ठेके को भी सदन ने हरी झंडी दे दी है। पालिका प्रशासन ने 195 बन्दरों को पकड़कर जंगल में छुडवाने के लिए तैयारी की है। प्रत्येक बन्दर के लिए 510 रुपये का भुगतान किया जायेगा। निर्माण विभाग के द्वारा प्रस्तावों में विकास कार्यों के टैण्डरों की स्वीकृति के लिए बिलो रेट का उल्लेख नहीं करने पर नाराजगी जताई। सभासद नौशाद खान ने कहा कि उनके वार्ड में स्वीकृत निर्माण कार्य 29 प्रतिशत बिलो पर है, ऐसे में ठेकेदार क्या गुणवत्ता दे पायेगा।

सदन की सहमति पर ज्यादा बिलो वाले कार्यों का भुगतान समिति से जांच कराने के उपरांत करने का प्रस्ताव पारित हुआ। जलकल विभाग में सेटिंग का खेल चलने, स्वास्थ्य विभाग में कूड़ा ढककर नहीं ले जाने, पथ प्रकाश में लापरवाही का आरोप लगाकर भी सभासदों ने ऐतराज जताया। अन्नू कुरैशी ने चेतावनी दी कि यदि कूड़ा वाहनों को ढककर ले जाने की व्यवस्था नहीं की गयी तो वो पालिका प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठ जायेंगे। सभासद अब्दुल सत्तार ने आरोप लगाया कि अलाव के लिए 6.40 लाख की लकड़ी पालिका ने खरीदी लेकिन मीनाक्षी चैक, फक्करशाह चैक, कादिर राणा की कोठी के पास अलाव ही नहीं जलाये गये। बोर्ड मीटिंग में 55 में से 50 सभासद हाजिर रहे, जबकि सभासद अर्जुन कुमार, मिथलेश देवी, मुसीरा, अनुज कुमार और सतीश कुमार गैर हाजिर थे। एई निर्माण अखंड प्रताप, एई जलकल सुनील कुमार, जेई जलकल धर्मवीर सिंह, चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश कुमार, सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  दर्जनों गांव डूबे, खाने-पीने का संकट... अगले 48 घंटे अलर्ट

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता से भारी पड़ी बहस, दरोगा व सिपाही लाइन हाजिरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जिला महिला चिकित्सालय में मनाया स्वच्छता पखवाड़ा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  टूटे सपने लेकर अमेरिका से मुजफ्फरनगर वापस लौटे दो युवकजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »