प्रतिबंधित प्लास्टिक बेचने पर पालिका ने ठौंका जुर्माना

मुजफ्फरनगर। सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक को प्रभावी बनाने और स्वच्छ, पर्यावरणीय रूप से सुरक्षित शहर की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से नगरपालिका परिषद ने 26 जुलाई 2025 को भगत सिंह रोड पर सघन अभियान चलाया। अधिशासी अधिकाडॉ. प्रज्ञा सिंह के निर्देशन में चले इस अभियान के दौरान दुकानदारों को शासन की मंशा से अवगत कराया गया और सिंगल यूज प्लास्टिक जैसे प्लास्टिक के गिलास, चम्मच, थर्माकोल के बर्तन व पॉलीथिन थैलियों के उपयोग व बिक्री पर सख्ती बरती गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से न केवल प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गई, बल्कि उन पर जुर्माना लगाकर स्पष्ट कर दिया गया कि अब नगर में प्लास्टिक प्रदूषण को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नगरपालिका परिषद द्वारा अधिशासी अधिकाडॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के निर्देशानुसार शासन के आदेशों के क्रम में शनिवार को भगत सिंह रोड पर सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित किया गया। अभियान के दौरान दुकानदारों को शासन के दिशा-निर्देशों के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक जैसे प्लास्टिक के गिलास, चम्मच, थर्माकोल के बर्तन, एवं एक बार उपयोग में आने वाली पॉलीथिन थैलियों का उपयोग न करने तथा इन्हें न बेचने के लिए जागरूक किया गया। टीम द्वारा दुकानदारों को समझाया गया कि ऐसे प्लास्टिक उत्पादों का उपयोग न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि यह शासन द्वारा पूतरह प्रतिबंधित भी है।

नगरपालिका द्वारा यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे, और प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगरवासियों से अपील की गई है कि वे पर्यावरण हित में सहयोग करें और वैकल्पिक, पुनः उपयोग योग्य विकल्पों को अपनाएं। कार्यवाही के दौरान मोहम्मद अली, मोहम्मद सलमान और नरेंद्र कुमार नामक तीन दुकानदारों से कुल 5.5 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की गई। संबंधित दुकानदारों पर 10,000 रूपये का जुर्माना भी वसूल किया गया। इस अभियान में नगर स्वास्थ्य अधिकाडॉ. अजय प्रताप शाही, सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल एवं वैशाली सोती, कार्यवाहक कर अधीक्षक पारुल यादव, राजस्व निरीक्षक अमरजीत सिंह और अमित कुमार, स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े लिपिक आकाशदीप एवं रुचि शर्मा, कर विभाग के बिल संग्रहक मनीष, शोभित, विकास शर्मा, मनीष और वसीम तथा आई.टी.सी. मिशन सुनहरा कल से दीपक सैनी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  दून हाईवे पर आवारा पशु के कारण हुआ हादसा, दो दोस्तों की मौत, पांच घायल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भाजपाइयों को आज दो बजे का इंतजार, योगी के ये मंत्री बताएंगे कौन होगा जिलाध्यक्षराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में रविवार को आंखों का फ्री उपचार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापना को लेकर मंत्री कपिल देव और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप् का अभिनंदनजारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »