टीएस नरेश कुमार शिवालिया को दी पालिका ने भावपूर्ण विदाई

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में कर अधीक्षक के रूप में कार्य करते हुए अपने व्यवहार और कार्यप्रणाली से सभी के दिलों में एक खास स्थान बनाने वाले नरेश कुमार शिवालिया को पालिका प्रशासन की ओर से भावपूर्ण विदाई दी गई। विदाई समारोह का आयोजन कर विभाग के कर्मचारियों की ओर से किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कर अधीक्षक नरेश शिवालिया के कार्यकाल की सराहना की।

मेरठ निवासी नरेश कुमार शिवालिया ने नगर पालिका परिषद् में 19 जनवरी 2023 को कर अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। पिछले दिनों उन्होंने स्वास्थ्य सम्बंधी कारणों के चलते स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन किया और शासन ने उनके आवेदन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मिलने के उपंरात शुक्रवार दोपहर शहर के भोपा रोड स्थित एक होटल में कर अधीक्षक नरेश शिवालिया की नगरपालिका परिषद् के कर विभाग के कर्मचारियों की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया, इसमें नरेश शिवालिया और उनके परिजनों ने प्रतिभाग किया।

मुख्य रूप से चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप भी इस कार्यक्रम में पहुंची और कर अधीक्षक रहे नरेश शिवालिया के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनको उपहार भेंट करते हुए सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि नरेश शिवालिया यहां पर अपने शांत स्वरूप और मृदभाषी व्यवहार के कारण पहचाने जायेंगे। वीआरएस लेने की बात जब उनके सामने आये तो भारी मन से उन्होंने इसके लिए अपनी सहमति शासन को भेजी। वो ईश्वर से प्रार्थना करती हैं कि वो सेवानिवृत्ति के बाद अपने परिवार में स्वस्थ रहें, दीर्घायु रहें। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री बिजेन्द्र पाल, युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, पालिका सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने भी कर अधीक्षक पद से वीआरएस स्वीकृति पर नरेश शिवालिया को बधाई के साथ ही भावपूर्ण विदाई दी। कार्यक्रम में नरेश शिवालिया ने कहा कि यह पल काफी भावनाओं से ओतप्रोत है। यहां पर दो साल के कार्यकाल के दौरान उनको विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का भी भरपूर साथ और समर्थन मिला। वो इस विदाई को हमेशा संजोकर रखेंगे। इसके लिए उन्होंने सभी का आभार भी जताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लेखाकार प्रीति रानी, जेई निर्माण कपिल कुमार, कार्यवाहक टीएस पारूल यादव, सेनेट्री इंस्पेक्टर प्लाक्षा मैनवाल, राजस्व निरीक्षक अमित कुमार, अमरजीत सिंह, आईटी प्रियेश कुमार, लिपिक मोहन कुमार, कैलाश नारायण, प्रवीण कुमार, गगन महेन्द्रा, विकास कुमार, संजीव कुमार, संदीप कुमार, मौहम्मद सालिम, अमित गोस्वामी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  किसानों के हक की आवाज उठाने 14 मार्च को दिल्ली जाएंगेः राकेश टिकैत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र एवं मानसिक रोग चिकित्सा शिविर में 103 रोगियों का उपचारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र एवं मानसिक रोग चिकित्सा शिविर में 103 रोगियों का उपचार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सनातन धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर फंसा जावेद, मुकदमा दर्जजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »