MUZAFFARNAGAR-शहर में विद्युत ट्रांसफार्मर के पास कूड़ा डालने पर पालिका अलर्ट

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के द्वारा शहरी क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफार्मर और विद्युत खम्भों के नीचे कूड़ा-करकट डालने को लेकर गंभीरता दिखाते हुए ऐसे स्थानों पर कूड़ा डालने से लोगों को रोकने और कूड़ा तत्काल हटवाने के निर्देश जारी किये हैं। इसके लिए सभी सफाई नायकों को गंभीरता के साथ आदेश का पालन करने के लिए कहा गया है। लोगों के न मानने पर नियमानुसार जुर्माना लगाकर कार्यवाही करने के लिए कहा गया है।

सभासद देवेश कौशिक ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप से मिलकर शिकायत की थी कि शहर के अनेक स्थानों पर सफाई कर्मचारी और अन्य लोग विद्युत ट्रांसफार्मर और विद्युत खम्भों के नीचे ही कूड़ा करकट डाल रहे हैं। ऐसे में कुछ लोगों के द्वारा इस कूड़े में आग लगा देने की घटना भी की गई है, जिससे जनहानि होने की संभावना बनी रहती है। यहां से कूड़ा सफाई के दौरान भी करंट लगने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में सभासद ने चेयरपर्सन से ऐसे स्थानों पर कूड़ा डालने से रोकने के लिए कार्यवाही की मांग की थी।

इसे भी पढ़ें:  कानपुर: थानाध्यक्ष समेत कई पर डकैती और कब्जे का मुकदमा दर्ज

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे। ईओ ने बताया कि इस सम्बंध में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल कुमार को निर्देशित किया गया था कि भीषण गर्मी को देखते हुए विद्युत ट्रांसफार्मर और पोल्स के आसपास कूड़ा डालने से रोका जाये। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल कुमार ने बताया कि सभी वार्डों में कार्यरत सफाई नायकों को आदेश जारी कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि विद्युत ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल्स के आसपास कूड़ा डालने की शिकायत प्राप्त हो रही हैं। ऐसे में यहां भीषण गर्मी के कारण कूड़े में आग लगने से कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। सफाई नायक को निरीक्षण करते हुए यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि वार्डों में विद्युत ट्रांसफार्मर और पोल्स के आसपास कूड़ा न डाला जाये। यदि कहीं पर कूड़ा मिले तो उसको तुरंत हटवा लिया जाये। ऐसे में यदि लोग नहीं मानते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार जुर्माना लगाते हुए कार्यवाही की जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 में ऐसा रहा मुजफ्फरनगर जिले के दस नगरों का हाल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  कानपुर: थानाध्यक्ष समेत कई पर डकैती और कब्जे का मुकदमा दर्जराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  कानपुर: थानाध्यक्ष समेत कई पर डकैती और कब्जे का मुकदमा दर्ज

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  जयंत फोन कर बोले, अनिल लखनऊ पहुंचो, मैं आपको जिम्मेदारी दे रहा हूंजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »