दिनदहाड़े टाउनहाल से पालिका की सम्पत्ति चोरी, देखें वीडियो….

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका अपनी आंख के नीचे ही अपनी सम्पत्तियों की सुरक्षा करने में नाकाम साबित हो रही है। टाउनहाल मैदान में ही पालिका की आंख से सुरमा चुरा लिया गया और पलक भी नहीं झपक पाई। इस चोरी का वीडियो जब सामने आया तो पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगने के साथ ही वीडियो के आधार पर आरोपियों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये हैं।

नगरपालिका परिषद् के मुख्यालय टाउनहाल के मैदान से दिनदहाड़े ऑफिस डे में ही तीन लोगों ने लाखों का माल साफ कर दिया। इन चोरों में पालिका का वाहन प्रयोग किया गया और पालिका का कर्मचारी ही टाउनहाल से बेखौफ होकर यह माल ले जाता नजर आ रहा है। इसके बावजूद भी पालिका प्रशासन हरकत में नहीं आया। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना के बाद जब वीडियो सामने आया तो हड़कम्प मच गया। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने तत्काल ही इसका संज्ञान लेकर कड़ी नाराजगी जताई और ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू ने घेरा थाना, धरना देकर किया हंगामा

नगरपालिका में दिन के उजाले में सभी के सामने हुई इस चोरी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें पालिका के ही छोटे ट्रैक्टर ट्राली में कुछ होर्डिंग रखकर एक चालक मैदान से बाहर ले जाता नजर आ रहा है। उसके साथ दो अन्य युवक भी शामिल दिखाई दे रहे हैं। इसको लेकर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि उनको एक वीडियो प्राप्त हुई, इसमें पालिका स्वामित्व वाले एक छोटे ट्रैक्टर ट्राली मंे तीन व्यक्ति पालिका परिसर स्थित वाहन पार्किग रामलीला ग्राउन्ड से कर विभाग द्वारा पिछले दिनों चलाये गये अभियान में जब्त अवैध होर्डिग्स के 06 फ्रेम के साथ-साथ कुछ अन्य लोहे के सामान को बिना किसी सूचना या अनुमति प्राप्त किये मैदान से बाहर लेकर जाते दिखाई दे रहे है। उन्होंने बताया कि इसकी जांच कराई गई तो पता चला कि वीडियो फुटेज में दिख रहा ड्राईवर पालिका का सविंदा कर्मचारी संजीव कुमार और उसके परिचित दो युवक हैं।

चेयरपर्सन ने कहा कि ये जब्त होर्डिंग्स पालिका की सम्पत्ति के रूप में बंधक किये गये थे, क्योंकि इनको लेकर कर विभाग द्वारा सम्बंधित विज्ञापन एजेंसी पर जुर्माना लगाया गया था। नियमानुसार यदि एजेंसी जुर्माने की धनराशि पालिका कोष में जमा कराती है तो उसको बंधक सम्पत्ति सौंपनी होती है, ऐसे में ये साफ है कि बिना पूर्व सूचना के ये कर्मचारी लाखों रुपये कीमत की पालिका में बंधक उक्त सम्पत्ति को चुराकर ले गये हैं। इसमें पालिका में तैनात सुरक्षा गार्ड और सिक्योरिटी एजेन्सी की भी लापरवाही उजागर होती है। उन्होंने इसको अपराधिक प्रवृत्ति का कृत्य बताते हुए कहा कि इससे आम जनता की दृष्टि मे पालिका की छवि धूमिल हो रही है। चेयरपर्सन ने बताया कि उनके द्वारा प्रकरण में ईओ को पत्र जारी करते हुए आरोपी सविंदाकर्मी संजीव सहित 02 अन्य व्यक्ति के खिलाफ सुसंगत धाराओं मंे तत्काल मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही मामले में जांच कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। साथ ही रिकार्ड कीपर तनवीर आलम को सुरक्षा कर्मी उपलब्ध कराने वाली एजेन्सी के विरूद्व कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

इसे भी पढ़ें:  मोदी-योगी की सरकारों में मिला महिलाओं को सम्मानः सुनीता बालियान

प्रकरण में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि ये मामला दो दिन पूर्व का है, वो कार्यालय में विभागीय कार्य निपटा रही थी, उसी दौरान दोपहर के समय गार्ड ने उनको सूचित किया था कि दो तीन लोग टाउनहाल मैदान में पड़ी जब्त सामग्री से लोहे के बड़े फ्रेम उठाकर ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर ले जा रहे हैं। उन्होंने आईटी प्रियेश कुमार को मौके पर भेजकर जानकारी कराई तो पता चला कि वो पालिका के ही कर्मचारी है, इसके लिए कार्यवाहक कर अधीक्षक पारूल यादव को भी तत्काल जानकारी जुटाने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने कोई कार्यवाही नहीं की है। प्रकरण में कर विभाग से रिपोर्ट भी मांगी गई है। चेयरपर्सन द्वारा दिये गये पत्र की उनको अभी जानकारी नहीं है। प्रकरण गंभीर है, यदि ये बिना अनुमति के हुआ है तो इसमें जांच कर एफआईआर कराई जायेगी। 

इसे भी पढ़ें:  पहलगाम अटैक-मुजफ्फरनगर में पांच पाक नागरिकों की तलाश

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी ने संगम तट पर लगाई पवित्र डुबकी, प्रवासी पक्षियों को खिलाया दानाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  वार्ड 45 में सड़क निर्माण की जांच करने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को मिली खामियां

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  वार्ड 45 में सड़क निर्माण की जांच करने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को मिली खामियांजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »