पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी ने एनएसए डॉ. अतुल से छीना सभी काम

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार से पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सभी कामकाज वापस लेकर उनको पैदल कर दिया है। इसके साथ ही उनके सभी दायित्व सीएसएफआई योगेश कुमार को सौंप दिए गये। इससे पहले वो डॉ. अतुल को हटाकर नया अधिकारी नामित करने की मांग करते हुए डीएम को भी पत्र लिख चुकी हैं।

नगरपालिका में पिछले दिनों सफाई व्यवस्था चौपट होने के बाद बने संकट को दूर करने में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार को पालिका अध्यक्ष द्वारा लगातार आदेश दिये गये, लेकिन वो बिना बताये ही चार दिन के लिए लापता हो गये और पालिकाध्यक्ष सहित ईओ और प्रशासनिक अधिकारियों को भी भ्रमित करते रहे। उनके खिलाफ पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सख्त रवेया अख्तियार किया है। पहले डीएम को पत्र लिखकर उनको हटाते हुए नया अधिकारी मांगा गया और अब उन्होंने एनएसए डॉ. अतुल कुमार से पालिका में दिये गये सभी दायित्व वापस ले लिये हैं। उन्होंने इसके लिए आदेश जारी करते हुए डॉ. अतुल द्वारा पालिका में संपादित किये जा रहे सभी दायित्व अग्रिम व्यवस्था तक सीएसएफआई योगेश गोलियान को अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंप दिये हैं। उनको तत्काल प्रभाव से अपने दायित्व के साथ ही नये दायित्व निभाने के लिए निर्देशित किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी गांधी-शास्त्री जी की जयंती

पालिका की स्ट्रीट लाइट गायब होने पर मीनाक्षी स्वरूप खफा

मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद् की वार्डों में लगी स्ट्रीट एलईडी लाइटें गायब होने को लेकर अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने नाराजगी व्यक्त करते हुए विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता पवन कुमार अग्रवाल को पत्र लिखकर विभागीय और कंपनी के कर्मियों की शिकायत की है। मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि विद्युत विभाग के द्वारा जनपद में विद्युत सुधार योजना में एबीसी केबिल बदलने का कार्य किया जा रहा है। इसमें शहर के वार्डों में भी विभागीय कर्मियों और एल एन टी कंपनी के कर्मचारियों की संयुक्त टीम कार्य कर रही है, लेकिन कुछ सभासदों ने शिकायत की है कि तार बदलने के दौरान कर्मचारी पालिका की विद्युत पोल पर लगी एलईडी स्ट्रीट लाइट उतारकर ले जा रहे हैं। वार्ड 43 में भी पालिका की स्ट्रीट लाइटों को उतारा गया है और इन लाइटों को वो वापस लगाने के बजाये अपने साथ ले जा रहे हैं। वहीं स्ट्रीट लाइटों के तार भी काटे जा रहे हैं। इससे पालिका की संपत्ति को क्षति पहुंचाई जा रही है। जो बड़ा नुकसान है। उन्होंने कहा कि वो कार्य कर रही टीमों को निर्देशित करें कि पालिका की संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया जाये। जहां से स्ट्रीट लाइट उतारी जा रही है, कार्य समाप्ति पर वहां लगा दें, अन्यथा पालिका में जमा करा दें। 

इसे भी पढ़ें:  YOGA DAY-स्वस्थ भारत निर्माण में योग अचूक मंत्रः सोमेन्द्र तोमर

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता की शिकायत पर पालिका ने हटवाया अस्थाई अतिक्रमणराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-मीनाक्षी राज में शहर को चकाचौंध करने की तैयारी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता की शिकायत पर पालिका ने हटवाया अस्थाई अतिक्रमणजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »