एमएलसी वंदना वर्मा ने शुकतीर्थ गंगा घाट पर चलाया सफाई अभियान

मुजफ्फरनगर। नदी सफाई अभियान के लिए जिला प्रशासन की ओर से चलाये जा रहे जागरुकता अभियान के तहत एमएलसी वंदना वर्मा ने रविवार को शुकतीर्थ पहुंचकर स्वयं गंगा घाट पर सफाई की और कूड़ा-करकट हटवाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को भी गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए श्रमदान के लिए आगे आने की अपील कर जागरुक किया और नदी को बचाने के लिए प्रेरित किया गया।

जनपद मुजफ्फरनगर में नदियों का स्वरूप बचाने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शुकतीर्थ में गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए जिलाधिकारी ने लोगों को श्रमदान के लिए प्रेरित करने के लिए साप्ताहिक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसमें जनप्रतिनिधियों के द्वारा सफाई कार्य करते हुए अपना योगदान देकर श्रमदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। रविवार को इस अभियान में सदस्य विधान परिषद वंदना वर्मा द्वारा प्रतिभाग किया गया। उपजिलाधिकारी जयेन्द्र सिंह एवम तहसीलदार सतीश चंद बघेल द्वारा सदस्य को पगड़ी एवं पटका भेंटकर अभिनंदन किया गया।

इसे भी पढ़ें:  बसपा सांसद मलूक नागर ने जयंत चौधरी से मुलाकात

उक्त सफाई अभियान के अंतर्गत शुक्रतीर्थ क्षेत्र एवं घाटों की साफ-सफाई की गई, जिससे आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण संदेश गया। सफाई अभियान प्रत्येक रविवार को निरंतर चल रहा है। इस अभियान में क्षेत्र एवं आसपास के सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है। श्र(ालुओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा अभियान निरंतर रूप से चलाए जाने हेतु सराहना की है, सभी का कहना है कि यह अभियान निरंतर रूप से चलता रहना चाहिए। एसडीएम जानसठ जयेंद्र सिंह द्वारा सभी क्षेत्रवासियों, श्र(ालुओं एवं संत महात्माओं को आश्वस्त किया गया कि अभियान निरंतर रूप से चलता रहेगा। तहसीलदार सतीश चंद बघेल द्वारा उक्त अभियान में शामिल सभी का आभार व्यक्त किया गया।

दूसरी ओर डॉ. भीमराव रामजी आम्बेडकर जयंती उत्सव के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके चित्र पर एमएलसी वंदना वर्मा, एसडीएम जयेन्द्र सिंह, तहसीलदार सतीश चंद बघेल, नायब तहसीलदार बृजेश सिंह, राजपाल सैनी ग्राम प्रधान, अरुण पाल मण्डल अध्यक्ष, विनोद पंडित एवं उपस्थित गणमान्यों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। यहां पर जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न जैसी सामाजिक बुराइयों से लडने वाले एवं समानता हेतु जीवन समर्पित करने वाले भारत रत्न डॉ. आम्बेडकर के विषय में डॉ. राजीव कुमार द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यशाला में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, ब्लॉक मोरना से महिला शिक्षक अलका, रफत जंहा एवं बालिकाआंे द्वारा भी श्र(ा सुमन अर्पित कर नमन किया गया।

इसे भी पढ़ें:  MDA BIG ACTION-खतौली में अवैध कालोनियों पर बड़ी कार्यवाही

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  संगठन की मजबूती ही किसानों की असली ताकतः गौरव टिकैतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मृत्यु के बाद रोशनी की सौगातः बहन का नेत्रदान कर भाइयों ने पेश की मिसाल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बसपा सांसद मलूक नागर ने जयंत चौधरी से मुलाकातजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »