मंत्री कपिल देव ने 9 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रोजेक्ट अलकार के तहत स्वीकृत कार्यों का शिलान्यास किया। पूरे प्रदेश में सभी जनपदों में वर्चुअली इस कार्यक्रम से सीएम योगी जुड़े। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत जनपद में स्कूल और काॅलेज के लिए विकास कार्यों के लिए लगभग 9 करोड रुपए की सौगात प्रदेश सरकार ने दी। जिला पंचायत सभागार में आज प्रोजेक्ट अलंकार योजना के अंतर्गत जनपद के 37 राजकीय विद्यालयों हेतु स्वीकृत विकास कार्यों के शुभारंभ अवसर पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शिलान्यास किया।

कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत के चरण सिंह सभागार में रविवार को प्रोजेक्ट अलंकार योजनान्तर्गत राजकीय विद्यालयों के लिए स्वीकृत कार्यों का शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल उपस्थित रहे।

इसके अलावा अन्य अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका परिषद् की चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप एवं जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ. धर्मेन्द्र शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। शासन द्वारा जनपद के 37 राजकीय विद्यालयों में प्रोजेक्ट अलंकार के माध्यम से 28 स्वच्छ पेयजल, 13 मल्टीपरपज हाॅल तथा 5 पुस्तकालयों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस हेतु वित्तीय वर्ष 2023-24 में 8 करोड़ 37 लाख 74 हजार रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। कार्यक्रम का शुभारम्भ साक्षी देशवाल ने सरस्वती वन्दना के साथ किया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की तथा विद्यार्थियों को जीवन में बड़ा लक्ष्य लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। रामकुमार रागी द्वारा देशभक्ति की कविता प्रस्तुत की गयी। जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ. धर्मेन्द्र शर्मा ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया तथा प्रोजेक्ट अलंकार के बारे में विस्तार से बताया।

इससे पूर्व जुबली इण्टर काॅलेज, गोरखपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा प्रोजेक्ट अलंकार के शुभारम्भ और शिलान्यास कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं प्रधानाचार्यों को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। कार्यक्रम के अन्त में छात्र-छात्राओं को जलपान वितरित किया गया। शिलान्यास समारोह का संचालन डाॅ. रणवीर सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीआरडीए के परियोजना निदेशक प्रमोद यादव, जीआईसी के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र त्यागी, उप प्रधानाचार्य नितिन कुमार, जिला समन्वयक आशीष द्विवेदी, ललित मोहन गुप्ता, विनय यादव, प्रीति चैधरी, अमित कुमार, अजय कुमार, भारत, विनोद कुमार, सुशील कुमार वर्मा, आशुतोष, अविनाश, धर्मपाल, राकेश, पवन मेहरा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें:  घर में घुसकर की मारपीट, सुशील मूंछ के नाम पर धमकाया

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  शातिर चाचा-भतीजे सहित चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  शातिर चाचा-भतीजे सहित चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  नगर में चैकिंग के नाम पर वाहन चालकों के उत्पीड़न पर रोषजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »