मंत्री कपिल देव और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया कांवड़ कंट्रोल रूम का उद्घाटन

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा अब आस्था की अविरल धारा का रूप धारण करते हुए सभी कुछ शिव भक्ति में समाहित करने को आतुर नजर आ रही है। ऐसे में व्यवस्थाओं को भी चाक चौबंद किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों की सुरक्षा, सेवा, सुविधा और सहायता के लिए नगरपालिका परिषद् के शिव चौक स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम को विधिवत शुरू कर दिया गया।

शिव चौक स्थित गोल मार्किट में कांवड़ यात्रा के दौरान नगरपालिका परिषद् के द्वारा कंट्रोल रूम और खोया पाया केन्द्र बनाया जाता है। शनिवार को यूपी सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने संयुक्त रूप से कांवड़ कंट्रोल रूम एवं खोया पाया केन्द्र का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा भी मौजूद रहे। पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने सभी अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। यहां पर मंत्री और चेयरपर्सन ने डीएम व एसएसपी के साथ मिलकर सीसीटीवी के माध्यम से की जा रही कांवड़ यात्रा की निगरानी की व्यवस्था को परखा और सतर्क रहकर सुरक्षा को लेकर निर्देश दिये।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कंट्रोल रूम के माध्यम से शिव भक्त कांवड़ियों का जिले और नगर में स्वागत करते हुए शासन व प्रशासन, पालिका और स्थानीय लोगों के द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी दी और उनसे संयम के साथ यात्रा को सम्पन्न करने की अपील भी की। बताया कि जनपद में कांवड़ मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों के क्रम में पुलिस प्रशासन के साथ ही दूसरी संस्थाओं और विभागों के द्वारा लगातार कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। करीब 750 सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी हो रही है।

पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि शहर में आगमन कर रहे शिव भक्त कांवड़ियों का अतिथि देवो भवः की सनातन संस्कृति और परम्परा के साथ स्वागत की सभी तैयारियां की गई हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार भक्तों का मार्गदर्शन किया जा रहा है। उनका स्वागत करने को पालिका ने बेहतर व्यवस्था की है। शहरी क्षेत्र में करीब 21.9 किलोमीटर लंबे कांवड़ मार्ग पर पालिका ने बल्लियों के साथ इमरजेंसी लाइट की व्यवस्था की है। प्रतिदिन आठ घंटे की शिफ्ट में 150 अतिरिक्त आउटसोर्स सफाई कर्मचारी सेफ्टी किट और उपकरणों के साथ तैनात किये जा चुके हैं। शिविरों मेें अलग से सफाई मित्र तैनात किये गये हैं। शिव चौक पर सफाई के लिए विशेष टीम को लगाया गया है। पेयजलापूर्ति के लिए स्टैण्ड पोस्ट के अलावा नौ वाटर टैंकर, जलभराव से निपटने के लिए पांच डिवाटरिंग सेट और 20 अतिरिक्त कर्मचारी लगाये हैं। कूड़ा निस्तारण के लिए लगी प्राइवेट कंपनी के कर्मचारीर भी शिविरों में सफाई के लिए लगाये गये हैं। पालिका सेवा और सुविधा को लगातार बेहतर करने के प्रयास कर रही है।

इस दौरान मुख्य रूप से सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, सीओ सिटी राजू कुमार साव, सभासद मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, रजत धीमान, शौकत अंसारी, देवेश कौशिक, योगेश मित्तल, अन्नू कुरैशी, मोहित मलिक, हनी पाल, मौ. खालिद, विजय चिंटू, शहजाद चीकू, हिमांशु कौशिक, अमित पटपटिया, हसीब राणा, प्रमोद कुमार, शोभित गुप्ता, नौशाद पहलवान के अलावा कृष्णगोपाल मित्तल, शलभ गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा, सुनील तायल, विशाल गर्ग, रोहिल वाल्मीकि, सुरेन्द्र अग्रवाल, एई निर्माण नैपाल सिंह, जेई राजीव सोनकर, लिपिक तनवीर आलम, मोहन वैद, आईटी प्रियेश कुमार, ठेकेदार सुनील कर्णवाल आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  भाजपा एमएलसी मोहित ने विधानसभा में शिवसेना की आवाज उठाईः ललित मोहन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एसटीएफ किया एक लाख के ईनामी बदमाश को एनकाउंटर में ढेरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में रविवार को आंखों का फ्री उपचार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  14 मार्च को जिले में शाम पांच बजे तक नहीं मिलेंगी देशी-विदेश शराबजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »