मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शहर में किया आरसीसी सड़क का लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रविवार को वाल्मीकि बस्ती में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शहर के दो मौहल्लों में नवनिर्मित आरसीसी सड़क का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।


वाल्मीकि समाज की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए मंत्री ने अपनी विधायक निधि से वाल्मीकि बस्ती में निर्मित सड़क का लोकार्पण किया। क्षेत्रवासियों को लंबे समय से जर्जर सड़कों की परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब नवनिर्मित सड़क से आवागमन सुगम हुआ है और विकास की नई राह खुली है। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर मंत्री का भव्य स्वागत किया। जनसमुदाय ने इस कार्य के लिए हृदय से आभार प्रकट किया। इसके बाद भाजपा के हनुमत मंडल, आबकारी मोहल्ला स्थित भगवान वाल्मीकि धर्मशाला में अनुसूचित मोर्चा द्वारा आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में भी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सहभागिता की। उन्होंने अपने संबोधन में मोदी सरकार के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की।

मंत्री ने कहा ने कहा कि 2014 से 2025 तक का यह कालखंड सिर्फ योजनाओं का नहीं, बल्कि जमीनी बदलावों का है। गरीबों के खातों में सीधा पैसा पहुँचा, हर घर में शौचालय, बिजली, जल और गैस की सुविधा मिली। गांव-गांव तक सड़कें और इंटरनेट पहुँचा। भारत ने वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाई है। मंत्री ने अनुसूचित समाज के सशक्तिकरण हेतु मोदी सरकार की कई योजनाओं को गिनाया, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वनिधि योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, अंबेडकर सामाजिक नवाचार मिशन शामिल हैं। कहा कि इन योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाई है। मंत्री कपिल देव ने सभी से सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को आत्मसात करते हुए विकसित भारत की ओर मिलकर कदम बढ़ाने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें:  आईएमए ने किया रिसेंट एडवांसेज इन एंजियोप्लास्टी पर सीएमई का आयोजन


इसके अलावा मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी रोड स्थित स्वामी विवेकानंद मार्ग का लोकार्पण किया व विद्युत विभाग के अधिकारियों को आपूर्ति सुचारु रूप से सुनश्चित करने, विधुत पोल शिफ्टिंग व क्षेत्र में जर्जर तारों, ट्रांसफॉर्मर की स्थिति का सर्वेक्षण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि क्षेत्र के हर नागरिक को मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, बिजली, जल व स्वच्छता पूर्ण रूप से उपलब्ध हों। प्रदेश की योगी सरकार जन-जन के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए जुटी है और इसी भावना से विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दीपक मित्तल, मण्डल महामंत्री राधे वर्मा, क्षेत्रीय सभासद राजीव शर्मा, योगेश मित्तल, मोहित मलिक, प्रशांत चौधरी, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष निकुंज सिंघल, क्रांतिकारी शालू सैनी, हरगोपाल कश्यप, रामपाल सेन, रोहित जैन, आयुष पहलवान आदि देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिकगण एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दूध की डेरी से घर लौटती महिला से बाइक सवार ने लूटे 50 हजार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR- पुलिस के सामने ही बच्चन सिंह स्मारक पर हमला, शहीद की मूर्ति तोड़ीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  खाद्य विभाग ने की छापेमारी, 120 किलो मिलावटी पनीर नष्ट कराया

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  भीम आर्मी जिलाध्यक्ष पर बाइक सवार युवकों ने किया हमलाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »