यूपी बॉर्डर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शिवभक्तों का पुष्प वर्षा कर किया अभिनंदन

मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा पर पवित्र कांवड़ यात्रा में शामिल हरिद्वार से लौट रहे श्रद्धालु शिवभक्तों का मुज़फ्फरनगर जिले के पुरकाजी बार्डर पर भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं मुज़फ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने स्वयं पुष्प वर्षा कर शिवभक्तों का अभिनंदन किया, जिससे पूरा वातावरण ष्बोल बमष् के जयकारों से गूंज उठा।

इसे भी पढ़ें:  आर्यपुरी में देवताओं को खंड़ित करने से सनसनी, पुलिस ने आरोपी दबोचा

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि कांवड़ यात्रा हमारी सनातन परंपरा की अद्भुत पहचान है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने श्रद्धालुओं की सेवा हेतु निःशुल्क भोजन, प्राथमिक उपचार, चिकित्सा सुविधा एवं विश्राम स्थल से युक्त सेवा शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि शासन-प्रशासन द्वारा कांवड़ मार्ग पर स्वच्छता, यातायात नियंत्रण, जलापूर्ति एवं मेडिकल रिस्पॉन्स टीम जैसी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है, जिससे किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो। कोई भी असामाजिक तत्व इस पावन यात्रा में विघ्न न डाल सके, इसके लिए शासन पूरी तरह सतर्क है। हर श्रद्धालु की सुरक्षा हमारी नैतिक और प्रशासनिक दोनों ही जिम्मेदारी है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, प्रशासन व नगर निकाय के अधिकारीगण, स्वयंसेवी संगठन एवं शिवभक्त उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू तोमर ने सीएमओ कार्यालय को घेरा, लगाये आरोप

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  राकेश टिकैत पर हमले को लेकर थाने में दी तहरीरराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  डीएम उमेश मिश्रा पुरकाजी के सरकारी स्कूल में स्मार्ट क्लास देखकर हुए खुश

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बेशकीमती जमीन को लेकर कुनबे में महाभारत, महिला को जलाने का प्रयासजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »